पहले पिनाका, अब CDS अनिल चौहान – भारत ने पाकिस्तान को दिया डबल झटका
नई दिल्ली: भारत ने आर्मेनिया में अपनी रणनीतिक उपस्थिति और मजबूत कर दी है। भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान एक उच्च स्तरीय प्रतिमंडल के साथ चार दिवसीय यात्रा पर येरेवान पहुंचे हैं। उनका यह दौरा स्वदेशी गाइडेड पिनाका रॉकेट की पहली खेप आर्मेनिया भेजे जाने के तुरंत बाद हो रहा है, जो पाकिस्तान और उसके सहयोगी देशों के लिए दोहरा झटका साबित हो रहा है।
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया बलआर्मेनिया दौरे के दौरान CDS अनिल चौहान ने दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हेडक्वार्टर के अनुसार, यह दौरा साझा रणनीतिक हितों को बढ़ावा देने और लंबे समय तक चलने वाले रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
गाइडेड पिनाका रॉकेट की पहली खेपदो हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मेनिया के लिए भारत में निर्मित गाइडेड पि...










