कर्नाटक में सत्ता संग्राम तेज: डीके समर्थक विधायकों का दिल्ली कूच, सिद्धारमैया ने रद्द किया दौरा
बेंगलुरु/दिल्ली: बिहार चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का असर अब कर्नाटक की राजनीति में साफ दिखने लगा है। राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होते ही नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज हो गई है। राज्य में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संतुलन को लेकर खींचतान खुलकर सामने आ गई है।
डीके को सीएम बनाने की मांग, 10 विधायक दिल्ली में डटे
डीके शिवकुमार के समर्थक एक मंत्री समेत 10 से अधिक विधायक गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। इनका उद्देश्य स्पष्ट है—2023 की सत्ता साझेदारी (Power Sharing) के वादे को लागू करवाना।
विधायक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर यह मांग रखेंगे कि ढाई साल बाद मुख्यमंत्री पद अब डीके शिवकुमार को सौंपा जाए।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को भी कई और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं, जिससे डी...










