मनीष मल्होत्रा: 500 रुपये महीने से लेकर ग्लैमर की दुनिया तक का सफर
बॉलीवुड/एनबीटी। फैशन और फिल्मों की दुनिया के चमकते सितारे मनीष मल्होत्रा का सफर बेहद प्रेरणादायक है। आज मनीष भारत और विदेशों में अपने ब्रांड का नाम चमका रहे हैं, लेकिन उनका आरंभिक संघर्ष बेहद साधारण और मेहनती था।
छोटी बुटीक में महज 500 रुपये
5 दिसंबर 1966 को जन्मे मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत बांद्रा की एक छोटी बुटीक से की थी। उस समय उनकी मासिक कमाई महज 500 रुपये थी। दिनभर कपड़े फोल्ड करना, कस्टमर को दिखाना और डिजाइन की समझ हासिल करना ही उनका काम था।
मनीष बताते हैं, “बुटीक में बैठकर मैं स्केच करता और नए आइडियाज पन्नों पर उतारता। यही भविष्य का रास्ता तलाशने जैसा था।”
फिल्मों का जुनून और प्रेरणा
बचपन से ही मनीष को फिल्मों का शौक था। दसवीं क्लास में हर शुक्रवार नई फिल्म का इंतजार रहता था। रंग, कागज और पेंसिल से लगाव ने उन्हें फैशन की ओर मोड़ा। उनकी मां ने हमेशा उनका ह...










