खेसारी लाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’ होली पर धमाका, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी संग आएंगे नजर
पटना/मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'अग्नि परीक्षा' 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक्शन और भावनात्मक कहानी से भरपूर होने का दावा किया गया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव और डायरेक्टर लाल बाबू पंडित ने बताया कि 'अग्नि परीक्षा' में संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। सुरेंद्र यादव ने कहा, "होली जैसे बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में यादगार अनुभव ले सकें।"
खेसारी लाल यादव का अनुभव
खेसारी लाल यादव ने खुद कहा कि 'अग्नि परीक्षा' उनके करियर की खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ भावनाओं से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी और यह फिल्म...










