Saturday, March 21

Entertainment

माही विज के समर्थन में उतरे जय भानुशाली, नदीम से जुड़े अफवाहों का किया खंडन
Entertainment

माही विज के समर्थन में उतरे जय भानुशाली, नदीम से जुड़े अफवाहों का किया खंडन

  टीवी एक्ट्रेस माही विज हाल ही में चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नदीम नाम के एक शख्स के साथ कुछ पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और लिखा “आई लव यू”। इस पोस्ट के बाद माही का नाम नदीम से जोड़कर अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि, उनके एक्स-हसबैंड और टीवी एक्टर जय भानुशाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से माही का समर्थन किया और उन पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब दिया। माही और नदीम के रिश्ते को लेकर अफवाह तब शुरू हुई, जब माही ने अपने बर्थडे पोस्ट में नदीम को “सबसे अच्छा दोस्त” बताया। उनकी बेटी तारा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नदीम को विश करते हुए “अब्बा” लिखा गया। इसके बाद माही और नदीम की डेटिंग की चर्चाएं सामने आईं। इस मामले में पहले ही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर आकर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदीम, माही ...
सेंसर बोर्ड पर गरजे कमल हासन, ‘जन नायकन’ विवाद में थलपति विजय के समर्थन में उतरी पूरी इंडस्ट्री
Entertainment

सेंसर बोर्ड पर गरजे कमल हासन, ‘जन नायकन’ विवाद में थलपति विजय के समर्थन में उतरी पूरी इंडस्ट्री

चेन्नई। थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने से उपजे विवाद ने अब पूरे तमिल फिल्म उद्योग को आंदोलित कर दिया है। फिल्म की रिलीज टलने और लाखों टिकटों के रिफंड के बीच, सुपरस्टार कमल हासन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए, लेकिन बेहद सशक्त शब्दों में सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ते हुए पूरी इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की। कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत का संविधान अभिव्यक्ति की आज़ादी की गारंटी देता है और यह सिर्फ किसी एक फिल्म या कलाकार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे रचनात्मक तंत्र से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सिनेमा किसी एक व्यक्ति की मेहनत नहीं, बल्कि लेखकों, तकनीशियनों, कलाकारों, प्रदर्शकों और छोटे व्यवसायों की सामूहिक कोशिश है, जिनकी आजीविका समयबद्ध और निष...
बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 3’ का जलवा बरकरार प्रभास की ‘द राजा साब’ की धमाकेदार ओपनिंग के बावजूद नहीं थमी जेम्स कैमरून की फिल्म की रफ्तार
Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 3’ का जलवा बरकरार प्रभास की ‘द राजा साब’ की धमाकेदार ओपनिंग के बावजूद नहीं थमी जेम्स कैमरून की फिल्म की रफ्तार

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘द राजा साब’ के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई करने के बावजूद ‘अवतार 3’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ लगातार स्थिर कमाई कर रही है। भले ही फिल्म की कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली हो, लेकिन इसकी भव्य विजुअल क्वालिटी और जेम्स कैमरून की निर्देशन शैली ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक बांधे रखा है। 22वें दिन भी कायम रही कमाई की रफ्तार Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 22वें दिन भारत में 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 180.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बीते कई दिनों से फिल्...
‘बॉर्डर’: जेपी दत्ता ने शहीद भाई की याद में बनाई थी फिल्म, मिली जान से मारने की धमकी, पीएम ने कहानी सुन कर कहा—ये फिल्म जरूर बने
Entertainment

‘बॉर्डर’: जेपी दत्ता ने शहीद भाई की याद में बनाई थी फिल्म, मिली जान से मारने की धमकी, पीएम ने कहानी सुन कर कहा—ये फिल्म जरूर बने

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह 1997 में आई हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था, जिसे रिलीज होने के बाद न केवल ब्लॉकबस्टर सफलता मिली, बल्कि इसके निर्माण के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। शहीद भाई की याद में बनाई थी ‘बॉर्डर’ जेपी दत्ता ने इस फिल्म को अपने शहीद भाई दीपक दत्ता की याद में बनाया था। दीपक स्क्वाड्रन लीडर थे और उन्होंने 1971 की भारत–पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। दीपक और अन्य सैनिकों की वीरता की कहानियां सुनकर जेपी दत्ता ने इस युद्ध पर फिल्म बनाने का फैसला किया। सरकार के एक गुप्त अधिनियम के कारण 25 साल तक किसी भी युद्ध को डॉक्यूमेंट्री का रूप नहीं दिया जा सकता था, इसलिए जेपी दत्ता ने 1996 तक इंतजार किया और फिर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की। उस समय के प्रधानम...
‘मिर्जापुर द फिल्म’ में 8 साल बाद लौट रहा अहम किरदार, श्रिया पिलगांवकर ने दिखाई सेट से तस्वीर
Entertainment

‘मिर्जापुर द फिल्म’ में 8 साल बाद लौट रहा अहम किरदार, श्रिया पिलगांवकर ने दिखाई सेट से तस्वीर

क्राइम–थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की सफलता के बाद अब यह फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म का नाम रखा गया है 'मिर्जापुर द फिल्म' और इसमें एक ऐसा अहम किरदार वापस आ रहा है, जिसे 8 साल पहले सीरीज में मार दिया गया था। इस किरदार का रोल निभा रही हैं एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। श्रिया ने सीरीज के पहले सीजन में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था, जिसकी हत्या उसके ही विवाह समारोह में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) द्वारा कर दी गई थी। खास बात यह है कि उस समय स्वीटी प्रेग्नेंट भी थी। श्रिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “8 साल बाद... अंदाजा लगाओ कौन मौत के मुंह से वापस आ गया है। मिर्जापुर फिल्म। फिलहाल शूटिंग चल रही है। जल्द मिलेंगे।” तस्वीरों में उन्होंने अपने सह-कलाकार अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्य...
खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का नया गाना मचा रहा तहलका, फैन्स कर रहे जमकर तारीफ
Entertainment

खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का नया गाना मचा रहा तहलका, फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना 'राजा हमरा से' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने को अब तक यूट्यूब पर 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी दर्शकों के दिलों को फिर से छू रही है। खेसारी लाल यादव ने खुद गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि अकांक्षा पुरी को आवाज दी है शिल्पी राज ने। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी के हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। फैन्स ने इस गाने पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। किसी ने लिखा, “छा गैलय हो खेसारी भइया, ट्रेंडिंग स्टार।” एक अन्य ने कहा, “गाने को 2x स्पीड में देखें, व्यूज जल्दी पूरे होंगे।” वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पवन तू रहबो पेंडिंग में, खेसारी रहिए ट्रेंडिंग में।” इसके साथ ही खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी ने इस गाने पर अपन...
भारती सिंह ने बेटे काजू की सेहत पर दी अपडेट, मां बनने के 19 दिन बाद काम पर लौटीं
Entertainment

भारती सिंह ने बेटे काजू की सेहत पर दी अपडेट, मां बनने के 19 दिन बाद काम पर लौटीं

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में अपने नए व्लॉग के जरिए बेटे काजू की सेहत और अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की है। भारती ने बताया कि वह और उनका न्यूबॉर्न बेबी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मां बनने के महज 19 दिन बाद भारती ने काम पर वापसी कर ली है और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित नजर आईं। गौरतलब है कि भारती सिंह 19 दिसंबर 2025 को दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसे वह प्यार से ‘काजू’ कहकर बुलाती हैं। डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी। व्लॉग में भारती ने कहा कि सेट पर लौटकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है और वह पूरे जोश के साथ काम कर पा रही हैं। व्लॉग की शुरुआत में भारती ने अपने बड़े बेटे लक्ष्य उर्फ गोला की सेहत के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि सर्दियों की छुट्टियो...
ऋतिक रोशन: बचपन की बीमारी के बावजूद बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’
Entertainment

ऋतिक रोशन: बचपन की बीमारी के बावजूद बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’

मुंबई, 10 जनवरी 2026 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और डांस आइकन ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने हैंडसम लुक, दमदार फिजिक और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन ने बचपन में कई कठिनाइयों का सामना किया। उन्हें न केवल हकलाने की समस्या थी, बल्कि 21 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस जैसी गंभीर बीमारी भी हुई, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि एक्टिंग का पेशा चुनने पर उन्हें जीवनभर की डिसेबिलिटी का सामना करना पड़ सकता है। ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। वे एक फिल्मी परिवार से आते हैं—पिता राकेश रोशन मशहूर डायरेक्टर और निर्माता हैं, जबकि दादा रोशनलाल नागरथ और चाचा राजेश रोशन संगीत जगत में नामी थे। बचपन में हकलाने की वजह से ऋतिक अक्सर अकेले में रहते और कभी-कभी अलमारी में भी खुद को बंद कर लेते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और रोज़ाना अखबार पढ़ने क...
अमिताभ बच्चन सूरत में फैंस की भीड़ में फंसे, बंगले का कांच टूटा
Entertainment

अमिताभ बच्चन सूरत में फैंस की भीड़ में फंसे, बंगले का कांच टूटा

सूरत। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में सूरत पहुंचे और इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन के उद्घाटन में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट से निकलकर एक बड़े बिजनेसमैन के बंगले की ओर जाते समय अमिताभ को भारी फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान कुछ बेकाबू फैंस ने बंगले का कांच तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन चारों ओर से फैंस की भीड़ में फंसे हुए हैं। पुलिस सुरक्षा में उन्हें रास्ता दिलाने की पूरी कोशिश करती दिखी, लेकिन हालात पूरी तरह धक्कामुक्की वाले बने। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फैंस की इस हरकत पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें प्लीज अकेला छोड़ दो, वो 83 साल के हैं।”, जबकि दूसरे ने कहा, “एक्टर होने के साथ-साथ इंसान भी हैं, प्लीज ऐसा मत करो।” यह पहली बार नहीं है जब सेलिब्रिटीज को इस तरह की स्थिति का सामना करन...
O Romeo Teaser: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की नई फिल्म में 8 स्टार्स, फरीदा जलाल के डायलॉग ने सबको चौंकाया
Entertainment

O Romeo Teaser: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की नई फिल्म में 8 स्टार्स, फरीदा जलाल के डायलॉग ने सबको चौंकाया

बॉलीवुड के दर्शक जल्द ही शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का रोमांचक अनुभव लेने वाले हैं। पोस्टर के बाद अब फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दर्शकों को कई बड़े नामों की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया सहित कुल आठ सितारे नजर आए। टीजर की खास बातें टीजर 1 मिनट 35 सेकंड लंबा है और फिल्म की दुनिया की झलक पेश करता है। शाहिद कपूर का किरदार नाव पर ‘छोटू’ कहकर गुस्सा दिखाता है। काउबॉय हैट, काली बनियान, गहनों और टैटू के साथ उनका लुक दर्शकों को आकर्षित करता है। नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी के किरदार भी अजीब हरकतों में दिखाई देते हैं। फरीदा जलाल का डायलॉग “प्यार में डूब जाओ, तो रोमियो बनो” और उसके बाद अचानक अपशब्द बोलना फैंस के ल...