बदलने वाला है भारत का शिक्षा सिस्टम! ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल’ से आएंगे बड़े बदलाव
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। संसद में ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक-2025’ पेश किया गया है, जो जल्द ही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया। इस बिल के लागू होने के बाद देश के टीचिंग संस्थानों में सुधारों की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
मुख्य बदलाव और फायदे
थर्ड पार्टी ऑडिट और एकेडमिक सुधार
नए उच्च शिक्षा आयोग के बनने के बाद हर टीचिंग संस्थान की स्तरीय जांच (Third Party Audit) की जाएगी। मौजूदा समय में NCTE के पास थर्ड पार्टी ऑडिट करवाने, जुर्माना लगाने या चरणबद्ध कार्रवाई का अधिकार नहीं है। नए आयोग के आने से ये प्रक्रिया सशक्त होगी और संस्थानों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
न्यूनतम शैक्षणिक मानक तय होंगे
हर प्रोग्राम और कोर्स में एक न्यूनतम शैक्षणिक स्टैंडर्ड तय किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानो...









