Tuesday, April 7

Education

Education

कनाडा का 2026 इमिग्रेशन प्लान: स्टूडेंट्स और वर्कर्स के लिए बड़े बदलाव

स्टूडेंट्स के लिए: 2026 में सिर्फ 1.55 लाख स्टडी परमिट जारी होंगे, जो पिछले साल से 50% कम हैं। मास्टर्स और PhD स्टूडेंट्स को स्टडी परमिट कोटे से छूट मिलेगी और उन्हें प्रोविंशियल अटेस्टेशन लेटर (PAL) की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टोरल स्टूडेंट्स के लिए 14 दिनों वाला फास्ट-ट्रैक वीजा प्रोसेस लागू होगा। पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) अब केवल STEM, हेल्थकेयर या ट्रेड्स से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों को मिलेगा। PGWP के लिए अंग्रेजी भाषा की योग्यता भी जरूरी होगी: मास्टर्स स्टूडेंट्स को CLB लेवल 7, बैचलर्स स्टूडेंट्स को CLB लेवल 5। वर्कर्स के लिए: कनाडा में मौजूद 33 हजार टेंपरेरी वर्कर्स को फास्ट-ट्रैक परमानेंट रेजिडेंसी (PR) दी जाएगी। नए टेंपरेरी फॉरेन वर्कर परमिट में 37% की कमी, कुल सिर्फ 2.30 लाख परमिट जारी होंगे। विदेशी वर्कर्स के जीवनसाथी के लिए ओपन वर्क ...
‘झूठ मत बोलो…’: इमरजेंसी स्लॉट में अमेरिका का वीजा पाने वाले भारतीय छात्र ने साझा की एंट्री की सीक्रेट ट्रिक
Education

‘झूठ मत बोलो…’: इमरजेंसी स्लॉट में अमेरिका का वीजा पाने वाले भारतीय छात्र ने साझा की एंट्री की सीक्रेट ट्रिक

अमेरिका में स्टूडेंट वीजा (F-1) पाना इन दिनों बेहद मुश्किल हो गया है। नए नियमों के तहत वीजा इंटरव्यू से पहले सोशल मीडिया और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की जांच की जा रही है। हाल ही में एक भारतीय छात्र ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में इमरजेंसी अपॉइंटमेंट लेकर वीजा हासिल किया। इंटरव्यू के दौरान अधिकारी ने उसकी पढ़ाई, कोर्स का चयन, फंडिंग और सोशल मीडिया उपयोग को लेकर कई सवाल किए। छात्र ने ईमानदारी से जवाब देकर वीजा सुनिश्चित किया। स्टूडेंट ने अपने अनुभव को रेडिट पर साझा करते हुए अन्य छात्रों को सलाह दी: “किसी भी चीज़ में झूठ मत बोलो। आत्मविश्वास के साथ ईमानदार रहें और अपने उत्तर स्पष्ट रखें।” विशेषज्ञों के अनुसार, यह टिप्स उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो इमरजेंसी स्लॉट के तहत अमेरिका में पढ़ाई के लिए वीजा अप्लाई कर रहे हैं।  ...
‘पहाड़ जितना प्रेशर, ढेले भर की सैलरी’: ब्रिटेन छोड़ रहे भारतीय डॉक्टर
Education

‘पहाड़ जितना प्रेशर, ढेले भर की सैलरी’: ब्रिटेन छोड़ रहे भारतीय डॉक्टर

  ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। NHS में काम कर रहे भारतीय हेल्थ प्रोफेशनल्स का कहना है कि उन्हें अत्यधिक काम करना पड़ता है, जबकि सैलरी बेहद कम है। ऐसे में कई डॉक्टर्स बेहतर अवसरों की तलाश में ब्रिटेन छोड़ रहे हैं। सरकार की कड़ी इमिग्रेशन नीतियां, उच्च कॉम्पिटिशन और PLAB टेस्ट की शर्तें उन्हें निराश कर रही हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के आंकड़ों के अनुसार, ‘हेल्थ एंड केयर वर्कर वीजा’ में भारतीयों को जारी किए जाने वाले वीजा में लगभग 67% की गिरावट आई है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजय नारायण का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मिडिल-ईस्ट के देशों में डॉक्टर्स को बेहतर सैलरी, कम टैक्स और स्थायी रहने का विकल्प मिलने के कारण कई भारतीय हेल्थ प्रोफेशनल्स ब्रिटेन छोड़ रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय गांधी ने बताया कि PLAB टेस्ट पास करने के बाद भी जॉब पाना कठिन ह...
गूगल में नौकरी करने वालों को मिलेगा अमेरिकी ग्रीन कार्ड का मौका, 2026 से शुरू होगी स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया
Education

गूगल में नौकरी करने वालों को मिलेगा अमेरिकी ग्रीन कार्ड का मौका, 2026 से शुरू होगी स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल में अमेरिका स्थित दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। कंपनी वर्ष 2026 से अपने योग्य कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने जा रही है। इसका सीधा लाभ हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल सकता है, जो फिलहाल गूगल में मैनेजमेंट और टेक्निकल पदों पर कार्यरत हैं। PERM प्रोग्राम के तहत तेज होगी प्रक्रिया बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक मेमो में जानकारी दी है कि कंपनी यूएस परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोग्राम के तहत ग्रीन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को तेज करेगी। PERM, अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों के लिए परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने की दिशा में पहला और अहम कदम होता है। कंपनी ने बताया है कि 2026 की पहली तिमाही ...
GK विशेष: भारत से निकलकर पाकिस्तान तक बहने वाली नदियाँ, परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल
Education

GK विशेष: भारत से निकलकर पाकिस्तान तक बहने वाली नदियाँ, परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल

नई दिल्ली। भारत की नदियाँ न केवल भौगोलिक दृष्टि से बल्कि इतिहास, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज़ से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खासतौर पर भारत से निकलकर पाकिस्तान में बहने वाली नदियाँ सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर पूछी जाती हैं। ऐसे में इन नदियों से जुड़े प्रश्न-उत्तर अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। भारत से पाकिस्तान जाने वाली प्रमुख नदियाँ भारत से निकलकर पाकिस्तान में प्रवेश करने वाली नदियों में सिंधु नदी प्रमुख है। यह नदी तिब्बत क्षेत्र में मानसरोवर झील के पास से निकलती है और भारत के लद्दाख क्षेत्र से होकर पाकिस्तान में प्रवाहित होती है। इसके अलावा झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज नदियाँ भी सिंधु नदी प्रणाली का हिस्सा हैं। नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर प्रश्न 1: सिंधु नदी कहाँ से निकलती है? उत्तर: तिब्बत में मा...
14 दिनों की निर्णायक जंग, जिसने रचा बांग्लादेश का इतिहास भारत के बिना अधूरी थी आज़ादी की यह कहानी
Education

14 दिनों की निर्णायक जंग, जिसने रचा बांग्लादेश का इतिहास भारत के बिना अधूरी थी आज़ादी की यह कहानी

ढाका/नई दिल्ली। दक्षिण एशिया के इतिहास में वर्ष 1971 वह मोड़ था, जब केवल 14 दिनों की सैन्य कार्रवाई ने एक नए राष्ट्र — बांग्लादेश — को जन्म दिया। यह लड़ाई अचानक नहीं भड़की थी, बल्कि इसके पीछे वर्षों का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दमन छिपा था। इस ऐतिहासिक परिवर्तन में भारत की भूमिका निर्णायक, अनिवार्य और मानवीय थी। यदि भारत आगे न बढ़ता, तो शायद बांग्लादेश का अस्तित्व आज भी एक अधूरा सपना ही रहता। एक देश, दो हिस्से और गहरी खाई 1947 में बना पाकिस्तान भौगोलिक ही नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और पहचान के स्तर पर भी दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। पश्चिमी पाकिस्तान की सत्ता और संसाधनों पर पकड़ थी, जबकि पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) की आबादी संख्या में अधिक होने के बावजूद राजनीतिक हाशिये पर थी। 1948 में मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा उर्दू को एकमात्र राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने से असंतोष और गहरा गया...
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2025: चुनाव आयोग, रेलवे बोर्ड समेत 6 विभागों में निकली बड़ी वैकेंसी
Education

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2025: चुनाव आयोग, रेलवे बोर्ड समेत 6 विभागों में निकली बड़ी वैकेंसी

नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय सचिवालय, चुनाव आयोग, रेलवे बोर्ड, सशस्त्र बल मुख्यालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग और भारतीय विदेश सेवा जैसी 6 बड़ी संस्थाओं में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता है। योग्य अभ्यर्थी अब 22 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद विवरण: पद का नाम: स्टेनोग्राफर पदों की संख्या: 326 चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा और सेवा रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in योग्यता: यह भर्ती डिपार्टमेंटल है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को संबंधित सेवाओं/कैडरों में नियमित रूप से स्टेनोग्राफर ग्रेड “D” के पद पर नियुक्त होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। विभागवार रिक्तियां: केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा...
पाॅलिटेक्निक और ITI: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए करियर गाइड
Education

पाॅलिटेक्निक और ITI: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए करियर गाइड

    10वीं या 12वीं के बाद करियर के विकल्प तलाश रहे छात्रों के लिए पाॅलिटेक्निक और ITI कोर्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये दोनों टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में प्रैक्टिकल स्किल्स और जल्दी नौकरी पाने का मौका देते हैं, लेकिन दोनों में काफी अंतर है।   पाॅलिटेक्निक क्या है? पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा लेवल का टेक्निकल कोर्स है, जो इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस पर केंद्रित होता है। यह आमतौर पर 3 साल का होता है और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, टेक्निकल स्किल्स और इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी के लिए जाना जाता है।   ITI कोर्स क्या है? ITI यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का कोर्स स्किल-बेस्ड वोकेशनल प्रोग्राम है। यह अलग-अलग ट्रेड्स में छात्रों को प्रशिक्षित करता है। कोर्स का समय 6 महीने से 2 साल तक होता है और यह प्रैक्टिकल वर्क और जल्दी नौकरी पाने पर केंद्रित होता है।  ...
UPPSC भर्ती 2025: यूपी में मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन समेत 2158 पदों पर नई भर्ती, अभी करें आवेदन
Education

UPPSC भर्ती 2025: यूपी में मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन समेत 2158 पदों पर नई भर्ती, अभी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2158 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत मेडिकल ऑफिसर, वेटरनरी ऑफिसर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, ड्रग्स इंस्पेक्टर और अन्य कई पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। मुख्य विवरण: कुल पद: 2158 आवेदन शुरू: 22 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026 आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) वेतन: ₹56,100–1,77,500/- प्रति माह विज्ञापन संख्या: 6/E-1/2025 पदों का विवरण: पद का नाम वैकेंसी मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ 884 वेटरनरी ऑफिसर 404 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी 221 होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर 265 चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) 168 ...
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी xAI में 250+ पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Education

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी xAI में 250+ पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI ने 250 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ये वैकेंसी इंजीनियरिंग, फाइनेंस, डेटा सेंटर ऑपरेशंस, मार्केटिंग, सेल्स, सिक्योरिटी और अन्य विभागों में उपलब्ध हैं। कौन कर सकता है आवेदन: xAI में हाईस्कूल डिप्लोमा (9वीं से 12वीं पास) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी कंपनी की अधिकारिक करियर वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैसे करें आवेदन: xAI के आधिकारिक जॉब्स पोर्टल पर जाएँ। अपने योग्य विभाग और पद का चयन करें। पद की पूरी जानकारी पढ़ें और “Apply” लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण और दस्तावेज़ अपलोड करें। अंत में “Submission Application” पर क्ल...