Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2025: चुनाव आयोग, रेलवे बोर्ड समेत 6 विभागों में निकली बड़ी वैकेंसी

नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्रीय सचिवालय, चुनाव आयोग, रेलवे बोर्ड, सशस्त्र बल मुख्यालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग और भारतीय विदेश सेवा जैसी 6 बड़ी संस्थाओं में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता है। योग्य अभ्यर्थी अब 22 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

पद विवरण:

  • पद का नाम: स्टेनोग्राफर
  • पदों की संख्या: 326
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा और सेवा रिकॉर्ड
  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

योग्यता:
यह भर्ती डिपार्टमेंटल है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को संबंधित सेवाओं/कैडरों में नियमित रूप से स्टेनोग्राफर ग्रेड “D” के पद पर नियुक्त होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।

विभागवार रिक्तियां:

  • केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा: 267
  • भारत निर्वाचन आयोग (ECI): 08
  • रेलवे बोर्ड सचिवालय (रेल मंत्रालय): 37
  • सशस्त्र बल मुख्यालय (AFHQ): 01
  • भारतीय विदेश सेवा शाखा (विदेश मंत्रालय): 13
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC): घोषित होने बाकी

आवेदन कैसे करें:
अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। नए रजिस्ट्रेशन में बेसिक विवरण, वैध ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे। आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, श्रेणी, मार्क्स और प्रतिशत सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

एसएससी की यह डिपार्टमेंटल भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए SSC की वेबसाइट पर विजिट करें।

 

Leave a Reply