हिमाद्री स्पेशलिटी की दुनिया की सबसे बड़ी स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक फैसिलिटी, शेयरों में तेजी
मुंबई/हुगली: पश्चिम बंगाल की हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड ने हुगली जिले के महिस्टिकरी में अपनी नई स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक लाइन का कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस लाइन की क्षमता 70,000 टन प्रति वर्ष (MTPA) है, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक फैसलिटी बन गई है।
उत्पादन क्षमता और वैश्विक स्थिति
इस ब्राउनफील्ड विस्तार के बाद हिमाद्री की कुल कार्बन ब्लैक उत्पादन क्षमता 2,50,000 MTPA हो गई है।
महिस्टिकरी प्लांट में अब 1,30,000 MTPA की स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक क्षमता शामिल है।
कंपनी की इस उपलब्धि से वैश्विक विशेष कार्बन ब्लैक बाजार में हिमाद्री की अग्रणी स्थिति और मजबूत हुई है।
सीएमडी का बयान
हिमाद्री के सीएमडी और सीईओ अनुराग चौधरी ने कहा,
“महिस्टिकरी में हमारी नई लाइन एडवांस्ड कार्बन मटेरियल क्षेत्र में प्रगति के अगले चरण की शुरुआत ...










