

बेंगलुरु: युवा प्रोफेशनल अब अपनी कमाई और खर्च को लेकर काफी पारदर्शी हो गए हैं। ऐसा ही उदाहरण है बेंगलुरु की डेटा इंजीनियर @thinking.mori का। इन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मासिक सैलरी और खर्चों का पूरा हिसाब बताया।

कमाई और खर्च का खुलासा
इस इंजीनियर की मासिक कमाई 3 लाख रुपये है। इसमें से वह लगभग 2,12,000 रुपये रोजमर्रा के खर्चों, EMI और निवेश पर खर्च करती हैं।
खर्चों का पूरा विवरण
मकान किराया: ₹20,000 (बिजली, पानी और वाई-फाई शामिल)
घरेलू सहायिका: ₹5,000
माता-पिता के लिए EMI: ₹30,000
किराना और रोजमर्रा का सामान: ₹8,000
बाहर खाने पर खर्च: ₹2,000
खुद की देखभाल (स्किनकेयर, विटामिन, बॉडीकेयर, तोहफे): ₹5,000
सब्सक्रिप्शन (जिम, पर्सनल ट्रेनर, नेटफ्लिक्स, एप्पल टीवी): ₹12,300
निवेश भी करती हैं
इस डेटा इंजीनियर हर महीने अपनी सैलरी में से ₹1 लाख SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करती हैं। इसके अलावा समय-समय पर सोने में भी निवेश करती हैं। उनका इमरजेंसी फंड पहले ही छह महीने का सुरक्षित है, इसलिए फिलहाल उसमें कोई अतिरिक्त राशि नहीं डाल रही हैं।
यात्रा और अन्य खर्च
उनके कुल खर्चों में यात्रा शामिल नहीं है। 2025 में उन्होंने यात्रा पर लगभग 7 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा कभी-कभी नए फोन, शादी या अन्य खास मौकों के लिए भी खर्च किया जाता है। उनका कहना है कि शादी के लिए अलग फंड बनाना भी जरूरी है।


