“भारत पर 50%, पाकिस्तान पर 19%… RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने उठाए ट्रंप-मोदी दोस्ती पर सवाल”
उपशीर्षक:रघुराम राजन बोले – ‘अमेरिका भरोसे के लायक नहीं’, भारत पर ऊंचे टैरिफ से जताई नाराज़गी, कहा – मोदी-ट्रंप की दोस्ती का क्या हुआ?नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती पर तीखा सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब ट्रंप और मोदी की दोस्ती का इतना प्रचार किया गया, तो फिर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ और पाकिस्तान पर सिर्फ 19 फीसदी टैरिफ क्यों लगाया गया?
राजन के मुताबिक, यह स्थिति भारत के लिए निराशाजनक और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर न केवल सामान्य 25% टैरिफ लगाया, बल्कि रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25% टैरिफ भी जोड़ दिया।
‘अमेरिका भरोसे के लायक नहीं’ – रघुराम राजन
‘बिजनेस टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो काउंसिल ऑन ग्लोबल अफेयर्स में हुई चर्चा के दौरान राजन ...









