Monday, July 20

Automobiles

इस साल भारत में आ रही 6 शानदार इलेक्ट्रिक SUV, मारुति की पहली EV से लेकर टाटा की लग्जरी अविन्या तक
Automobiles

इस साल भारत में आ रही 6 शानदार इलेक्ट्रिक SUV, मारुति की पहली EV से लेकर टाटा की लग्जरी अविन्या तक

नई दिल्ली: 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक कारों का दौर और तेज होने वाला है। इस साल कम से कम 6 नई इलेक्ट्रिक SUVs (EVs) भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें कुछ कंपनियां पहली बार भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेंगी, तो कुछ कंपनियां अपने नए मॉडल्स के साथ वापसी करेंगी। 1. टाटा पंच ईवी फेसलिफ्टटाटा अपनी लोकप्रिय छोटी SUV, पंच ईवी, को नए अवतार में पेश करने वाली है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में नया डिजाइन और बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है। कंपनी बैटरी क्षमता बढ़ाकर ड्राइविंग रेंज भी बेहतर कर सकती है। 2. मारुति सुजुकी ई-विटारामारुति की यह भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। यह 49 kWh और 61 kWh की दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी और एक बार चार्ज करने पर 543 किमी तक की रेंज दे सकती है। कार में 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मिलने की संभावना है। अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये ह...
जियो-बीपी ने लॉन्च की ACTIVE पेट्रोल टेक्नॉलजी, बिना अतिरिक्त खर्च के मिलेगा ज्यादा माइलेज और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस
Automobiles

जियो-बीपी ने लॉन्च की ACTIVE पेट्रोल टेक्नॉलजी, बिना अतिरिक्त खर्च के मिलेगा ज्यादा माइलेज और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस

देश की अग्रणी फ्यूल रिटेल कंपनी जियो-बीपी (Jio-bp) ने पेट्रोल सेगमेंट में एक नई पहल करते हुए इंजन-सफाई वाली ‘ACTIVE पेट्रोल टेक्नॉलजी’ लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह नई तकनीक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के हर साल करीब 100 किलोमीटर ज्यादा माइलेज देने में मदद करेगी। इस पेट्रोल को इंडिया एनर्जी वीक 2026 के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। जियो-बीपी के मुताबिक, यह पेट्रोल खास तौर पर भारतीय वाहनों और सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे इंजन की कार्यक्षमता बनी रहे और वाहन लंबे समय तक बेहतर हालत में चले। इंजन को अंदर से साफ रखेगी नई तकनीक ACTIVE टेक्नॉलजी वाला यह पेट्रोल इंजन के अहम हिस्सों पर जमी गंदगी और हानिकारक डिपोजिट्स को साफ करता है। इससे इंजन ज्यादा स्मूथ तरीके से काम करता है और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है। ...
टाटा ने नई पंच से करवा दिए हैरान करने वाले कारनामे, गहरे पानी से लेकर हवा में उड़ान तक सफल परीक्षण
Automobiles

टाटा ने नई पंच से करवा दिए हैरान करने वाले कारनामे, गहरे पानी से लेकर हवा में उड़ान तक सफल परीक्षण

‘देखन में छोटन लगे, घाव करे गंभीर’—यह कहावत टाटा मोटर्स की नई 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट पर पूरी तरह सटीक बैठती है। देखने में कॉम्पैक्ट और शहरी एसयूवी लगने वाली यह गाड़ी अपने दमदार डिजाइन और खास फीचर्स के दम पर ऑफ-रोडिंग के मोर्चे पर भी सबको चौंका रही है। कंपनी ने इसके परीक्षण के दौरान इसे गहरे पानी में उतारा, 90 डिग्री के तीखे ढलान से नीचे उतारा और यहां तक कि हवा में उछालकर भी परखा। हालांकि टाटा पंच एक फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) एसयूवी है, फिर भी इसके ऑफ-रोडिंग फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से अलग और ज्यादा सक्षम बनाते हैं। सेगमेंट-बेस्ट 193 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों पर अक्सर खराब रास्तों, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सतहों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में नई टाटा पंच का 193 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे बड़ी मजबूती देता है। यह बड़े पत्थरों और गहरे गड्ढों को बिना टकराए आसानी से पार ...
350 सीसी सेगमेंट में देसी कंपनी का दबदबा, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में रॉयल एनफील्ड के तीन मॉडल
Automobiles

350 सीसी सेगमेंट में देसी कंपनी का दबदबा, टॉप-10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स में रॉयल एनफील्ड के तीन मॉडल

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026: भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में भले ही 100 से 150 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकलों का दबदबा बना हुआ हो, लेकिन 350 सीसी सेगमेंट में भी बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। देश की प्रतिष्ठित दोपहिया निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। दिसंबर 2025 में कंपनी की क्लासिक 350, बुलेट 350 और हंटर 350 ने टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकलों की सूची में जगह बनाई है। युवाओं की पहली पसंद बनीं 350 सीसी बाइक्स आमतौर पर बेस्ट सेलिंग बाइक्स की सूची में कम्यूटर सेगमेंट की हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, बजाज पल्सर और टीवीएस अपाचे जैसी मोटरसाइकलें शामिल रहती हैं, लेकिन दिसंबर 2025 में रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक्स ने इस धारणा को चुनौती दी। क्लासिक 350 छठे स्थान पर रही और इसकी 34,958 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई। बुलेट 350 आठवें स्थान पर रही, जि...
गाड़ियों की डिमांड घटने के बावजूद बढ़ाई गई सिट्रोएन कारों की कीमतें
Automobiles

गाड़ियों की डिमांड घटने के बावजूद बढ़ाई गई सिट्रोएन कारों की कीमतें

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026: साल 2026 की शुरुआत में ऑटो मार्केट में प्राइस हाइक की खबरों ने कार खरीदारों को चौंका दिया है। इसी कड़ी में सिट्रोएन इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कारों सी3 हैचबैक, एयरक्रॉस और बसाल्ट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने अपने मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में 20 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि का कारण कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में इजाफा बताया है। दिसंबर 2025 में सिट्रोएन का अच्छा प्रदर्शन हालांकि भारतीय बाजार में सिट्रोएन को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद थी, लेकिन दिसंबर 2025 के आंकड़े उत्साहवर्धक रहे। बीते महीने कुल 1,190 कारें बेची गईं, जो सालाना आधार पर 110 फीसदी की वृद्धि दर्शाती हैं। सी3 हैचबैक: 886 यूनिट्स सी3 एयरक्रॉस: 167 यूनिट्स बसाल्ट कूपे: 104 यूनिट्स सी5 एयरक्रॉस: 1 यूनिट नई कीमतें सी3 हैचबै...
चीनी कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला AI प्लेटफॉर्म, एक ही प्लेटफॉर्म पर बनेंगी कई तरह की कारें
Automobiles

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला AI प्लेटफॉर्म, एक ही प्लेटफॉर्म पर बनेंगी कई तरह की कारें

  ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी का नया युग शुरू हो गया है। चीन की मशहूर कार कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (GWM) ने AI आधारित नया GWM One प्लेटफॉर्म पेश किया है। इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इसके जरिए पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन कारें एक ही आधार पर बनाई जा सकेंगी। GWM के प्रेसिडेंट मु फेंग ने इवेंट में कहा कि कंपनी रेंज-एक्सटेंडर वाली कारें नहीं बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक बिजली की बर्बादी और कम माइलेज की वजह से अब प्रासंगिक नहीं रही। रेंज-एक्सटेंडर तकनीक क्यों नहीं? रेंज-एक्सटेंडर कार में छोटा पेट्रोल इंजन केवल बैटरी चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होता है। इस प्रक्रिया में बिजली को कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता है, जिससे 13% तक कम प्रभावशीलता और ज्यादा ऊर्जा की खपत होती है। GWM One प्लेटफॉर्म की खासियतें: एक प्लेटफॉर्म, कई कारें: पेट्रोल, डीजल, पूरी त...
अब कार भी नाचेगी! मिलिए दुनिया की पहली ‘डांसिंग कार’ Yangwang U7 से, जो समझती है आपके हाथों की भाषा
Automobiles

अब कार भी नाचेगी! मिलिए दुनिया की पहली ‘डांसिंग कार’ Yangwang U7 से, जो समझती है आपके हाथों की भाषा

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: कल्पना कीजिए, आप अपनी कार के सामने खड़े हैं और जैसे ही आप हाथ हिलाते हैं, आपकी कार किसी वफादार पालतू की तरह ‘डांस’ करने लगती है। यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन नहीं, बल्कि चीनी कंपनी BYD की Yangwang U7 की हकीकत है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में इस कार को मालिक के इशारों पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। कार कैसे नाचती है: इशारों की पहचान (Gesture Recognition): कार में लगे हाई-टेक सेंसर्स मालिक के हाथ के इशारों को पहचानते हैं और उसी अनुसार सस्पेंशन को कमांड देते हैं। एडवांस सस्पेंशन: हर पहिया स्वतंत्र रूप से ऊपर-नीचे हो सकता है, जिससे कार कूदने और नाचने जैसी गतिविधियाँ कर पाती है। Yangwang U7 केवल डांस के लिए नहीं, पावरहाउस भी है: इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जो मिलकर 1,341 हॉर्सपावर तक की पावर जेनरेट करती हैं। यह कार केवल 2.9 सेक...
नई रेनो डस्टर की वापसी, लेकिन सामने खड़ी हैं बड़ी चुनौतियां
Automobiles

नई रेनो डस्टर की वापसी, लेकिन सामने खड़ी हैं बड़ी चुनौतियां

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: रेनो इंडिया ने भारतीय बाजार में नई डस्टर पेश कर दी है। यह एसयूवी अब बेहतरीन लुक, मॉडर्न फीचर्स, अडवांस्ड टेक्नॉलजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट में वापसी कर रही है। हालांकि, इस बार डस्टर के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। नई डस्टर की खासियतें: रफ और टफ लुक्स को और मॉडर्न और मस्कुलर बनाया गया है। इंजन विकल्प: एंट्री लेवल टर्बो पेट्रोल पावर चाहने वालों के लिए 163 पीएस वाला पेट्रोल इंजन माइलेज पसंद करने वालों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ इलेक्ट्रिक टेलगेट इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक फ्रंट इलेक्ट्रिक सीट्स वेंटिलेशन लेवल 2 ADAS 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 18 इंच के अलॉय व्हील्स ऑटो डिमिंग IRVM ...
मर्सिडीज ने पेश किया हाइड्रोजन से चलने वाला NextGenH2 ट्रक, 1,000 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगा
Automobiles

मर्सिडीज ने पेश किया हाइड्रोजन से चलने वाला NextGenH2 ट्रक, 1,000 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगा

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: मर्सिडीज-बेंज ने हाइड्रोजन से चलने वाला नया ट्रक NextGenH2 पेश किया है, जो डीजल पर नहीं बल्कि हाइड्रोजन ईंधन पर चलता है और शून्य प्रदूषण उत्सर्जित करता है। यह ट्रक खासकर लंबी दूरी की ढुलाई और भारी सामान के परिवहन के लिए बनाया गया है। खास विशेषताएं: लंबी दूरी: हाइड्रोजन भरने पर यह ट्रक लगभग 1,000 किलोमीटर (621 मील) तक बिना रुके चल सकता है, जो पारंपरिक डीजल ट्रकों के बराबर है। तेजी से रिफ्यूलिंग: हाइड्रोजन भरने में केवल 10-15 मिनट का समय लगता है, बिलकुल पेट्रोल/डीजल की तरह। पावरफुल इंजन: ट्रक में दो फ्यूल सेल यूनिट्स लगी हैं, जो 402 से 496 हॉर्सपावर तक पावर जेनरेट कर सकती हैं। भारी सामान के साथ पहाड़ों पर भी आसानी से चढ़ाई कर सकता है। तकनीकी जानकारी: लिक्विड हाइड्रोजन स्टोरेज: हाइड्रोजन को -423°F पर लिक्विड रूप में स्टोर किया जाता है, जिससे कम...
India-EU FTA के बाद भी फॉर्च्यूनर के दाम में डिफेंडर नहीं आएगी, जानें हकीकत
Automobiles

India-EU FTA के बाद भी फॉर्च्यूनर के दाम में डिफेंडर नहीं आएगी, जानें हकीकत

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) के बाद लग्जरी कारों को लेकर कई कयास और अफवाहें चल रही हैं। सोशल मीडिया और कुछ इंफ्लुएंसर्स के दावों में कहा जा रहा है कि अब विदेशों से आने वाली लग्जरी कारें सस्ती हो जाएंगी और टोयोटा फॉर्च्यूनर के दाम में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी कारें मिलेंगी। लेकिन असलियत कुछ और ही है। क्या है सच: भारत में लग्जरी कार कंपनियों में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्शा, रोल्स रॉयस और रेंज रोवर जैसी कई ब्रांड शामिल हैं। इनसेगमेंट की लगभग 90 फीसदी कारें भारत में ही असेंबल (CKD) होती हैं, ऐसे में FTA का इन पर कोई खास असर नहीं होगा। उदाहरण के लिए मर्सिडीज सी-क्लास, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, ऑडी A4 और रेंज रोवर के कुछ मॉडल पहले से ही केवल 15-17 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी पर आते हैं। FTA का फायदा सिर्फ पूरी तरह वि...