15 साल तक सिस्टम से लड़े, पेंटर का काम कर परिवार पाला… अब सीतामढ़ी के संजय को मिली सरकारी नौकरी
सीतामढ़ी: सरकारी विभागों में अवैध बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना आसान नहीं होता। सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड के बेंगाही गांव के संजय राम ने इस बात का जीता-जागता उदाहरण पेश किया है। 2010 में नंदवारा पंचायत में विकास मित्र पद के लिए विज्ञापन आया था। संजय उस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे, लेकिन भ्रष्ट सिस्टम ने उनकी जगह नगर पंचायत बैरगनिया के राजकुमार मांझी को बहाल कर दिया।
संजय का 15 साल का संघर्षसंजय ने अपने दस्तावेजों के सहारे 15 वर्षों तक प्रशासन और सिस्टम के खिलाफ लगातार शिकायतें कीं। कई डीएम, एसडीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी और बीडीओ आए और गए, लेकिन किसी ने संजय की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच संजय ने पेंटर का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया और न्याय की उम्मीद बनाए रखी।
न्याय मिला डीएम रिची पांडेय सेहाल ही में वर्तमान डीएम रिची पांडेय ने संजय के मामले को गंभीर...










