Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ में गड़बड़ी, पुरुषों में हड़कंप – जीविका ने जारी किया राशि की वापसी पत्र

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये अंतरित किए गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ पुरुषों के खाते में भी राशि चली गई। अब जीविका की ओर से पुरुष लाभार्थियों को राशि वापस करने के लिए पत्र जारी किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के एक पुरुष लाभार्थी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि तकनीकी त्रुटि के कारण योजना की राशि आपके खाते में भी चली गई है। अतः 10,000 रुपये वापस जमा करने का अनुरोध किया गया है। इस पत्र के बाद पुरुष लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। कई लोग चुनाव के समय यह राशि गिफ्ट समझकर खर्च कर चुके थे।

आरजेडी ने इस पत्र को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि एनडीए नेताओं और अधिकारियों ने वोट हासिल करने के लिए जल्दबाजी में यह राशि पुरुषों के खाते में डाल दी, जबकि योजना केवल महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए थी। पार्टी का कहना है कि यह योजना में बड़ी धांधली का संकेत है।

लोगों की प्रतिक्रियाओं में गुस्सा और चिंता दोनों दिखाई दे रहे हैं। कई ने लिखा कि चुनाव के समय पैसे वितरित करने के बाद अब अचानक वसूली के लिए पत्र भेजना जनता में असुरक्षा पैदा कर रहा है। बिहार में चुनाव से पहले ही योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये रोजगार प्रोत्साहन के रूप में भेजे गए थे। योजना के अनुसार रोजगार पूरा करने के बाद महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता भी दी जानी थी।

बिहार में इस घटना ने योजना की पारदर्शिता और सरकारी प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि लाभार्थी राशि लौटाने में कितनी तत्परता दिखाते हैं और सरकार इस गड़बड़ी को कैसे संभालती है।

Leave a Reply