नवादा में इंसानियत शर्मसार: मॉब लिंचिंग के शिकार अतहर की मौत, मरने से पहले बयान में बयां की खौफनाक रात
नवादा।बिहार के नवादा जिले में मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर को भीड़ की क्रूरता का शिकार बने कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अतहर हुसैन (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले उन्होंने जो बयान दिया, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।
नालंदा जिले के लेहरी थाना क्षेत्र के गगन डीह मोहल्ला निवासी अतहर पिछले 20 वर्षों से नवादा क्षेत्र में कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे। 7 दिसंबर को, मौत से दो दिन पहले, उन्होंने एनबीटी संवाददाता के कैमरे पर अपना दर्दनाक ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ दर्ज कराया, जो अब सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला रहा है।
नाम पूछते ही शुरू हुआ हैवानियत का खेलअतहर ने अपने बयान में बताया कि डुमरी गांव से लौटते समय 6-7 नशे में धुत युवकों ने उन्हें रोका और नाम पूछा। नाम सुनते ही उन्हें जबर...










