बिहार: नौकरी के बदले जमीन मामले में अगली सुनवाई 19 दिसंबर को, CBI करेगी विस्तृत रिपोर्ट दाखिल
पटना (आशुतोष कुमार पांडेय/IANSHINDI) – जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) मामले में सीबीआई कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर तय की है। इस बहुचर्चित मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव समेत कुल 103 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया अभी स्थगित रही।
सीबीआई ने मांगा अतिरिक्त समयसुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की। एजेंसी ने कहा कि वह 19 दिसंबर तक सभी आरोपियों से जुड़ी विस्तृत वेरिफिकेशन रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर देगी। पिछली सुनवाई में भी अदालत ने यही निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी।
लालू यादव और राबड़ी देवी समेत 103 आरोपीसीबीआई ने इस मामले में कुल 103 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। अदालत यह स्पष्ट करना चाहती है कि कौन जीवित हैं और किनके खिलाफ आगे ...










