यूपी चुनाव से पहले तेज प्रताप का ‘तीर्थ कार्ड’! अयोध्या की तर्ज पर मथुरा- वृंदावन में भी हो नॉन-वेज और शराब बैन
पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो रही है, और बिहार के पूर्व मंत्री तथा जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने इस सियासी माहौल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर लगी पाबंदी का समर्थन करते हुए इसे अन्य प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों तक लागू करने की मांग की।
तेज प्रताप ने विशेष रूप से वृंदावन का जिक्र किया और कहा कि कान्हा की नगरी में शराब और नॉन-वेज खुलेआम बिक रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अयोध्या के धार्मिक स्थलों में पाबंदी है, तो वृंदावन, मथुरा और काशी जैसे अन्य तीर्थस्थलों को इससे बाहर क्यों रखा गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर धार्मिक स्थल की पवित्रता और आध्यात्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए समान नियम लागू होना चाहिए।
तीर्थ स्थलों पर समान प्रतिबंध की मांग
...










