Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

रतलाम मंडल के यात्रियों को बड़ा झटका: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिन का ट्रैक ब्लॉक, कई ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट या आंशिक रद्द

आकाश सिकरवार/राकेश मालवीय, रतलाम: पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए 23 नवंबर, 2025 से 60 दिनों का बड़ा ब्लॉक लिया है। इस कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की हैं।

This slideshow requires JavaScript.

प्रभावित ट्रेनें और रूट:

  • 22210 हजरत निजामुद्दीन – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस: दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट, दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द।
  • 09086 इंदौर – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस: दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट, दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द।
  • 09076 काठगोदाम – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस और 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस: दादर स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट, दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द।

मेंटिनेंस कार्य के कारण अन्य रूट प्रभावित:
उत्तर पश्चिम रेलवे के चूरू-आसलू-दुधवाखारा सेक्शन में पैच डबलिंग और ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इससे रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं।

प्रमुख परिवर्तित रूट:

  • 20497 रामेश्वरम – फिरोजपुर एक्सप्रेस: 06, 13, 20, 27 जनवरी 2026 को सीकर-लोहारू-सादुलपुर मार्ग से चलेगी, झुंझुनू और लोहारू पर अतिरिक्त ठहराव।
  • 20498 फिरोजपुर – रामेश्वरम एक्सप्रेस: 24 जनवरी 2026 को सादुलपुर-लोहारू-सीकर मार्ग से चलेगी, लोहारू और झुंझुनू पर अतिरिक्त ठहराव।
  • 04711 बीकानेर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: 21 जनवरी 2026 को बीकानेर-मेरटा रोड बाईपास-जयपुर मार्ग से चलेगी, नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा पर अतिरिक्त ठहराव।
  • 04712 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर स्पेशल: 22 जनवरी 2026 को जयपुर-मेरटा रोड बाईपास-बीकानेर मार्ग से चलेगी, फुलेरा, मकराना, डेगाना, नागौर, नोखा पर अतिरिक्त ठहराव।
  • 04715 बीकानेर – साईंनगर शिर्डी स्पेशल: 24 जनवरी 2026 को बीकानेर-मेरटा रोड बाईपास-जयपुर मार्ग से चलेगी, नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा पर अतिरिक्त ठहराव।

रेलवे यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे अपनी यात्रा योजना में इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और समय पर स्टेशन पहुंचें।

Leave a Reply