Sunday, July 19

This slideshow requires JavaScript.

GeM ने हितधारकों से मांगा फीडबैक, देशव्यापी प्रभाव मूल्यांकन सर्वेक्षण शुरू

नई दिल्ली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने अपने खरीदारों और विक्रेताओं से प्लेटफॉर्म के उपयोग, प्रभाव, लागत बचत और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर ढंग से समझने के उद्देश्य से देशव्यापी प्रभाव मूल्यांकन (Impact Assessment) सर्वेक्षण शुरू किया है।

This slideshow requires JavaScript.

इस पहल के तहत GeM ने सर्वेक्षण के संचालन के लिए एक्सिस माय इंडिया के साथ साझेदारी की है। सर्वे के माध्यम से हितधारकों से प्राप्त सुझावों और अनुभवों के आधार पर प्लेटफॉर्म की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और उपयोग में सरलता को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

GeM के अनुसार, इस सर्वेक्षण का उद्देश्य सार्वजनिक खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाना है। साथ ही, प्रक्रियाओं में सुधार और हितधारकों की आवश्यकताओं के अनुरूप नई पहलें विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सर्वेक्षण प्रक्रिया के तहत एक्सिस माय इंडिया के प्रतिनिधि हितधारकों से फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर उनकी राय और सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। GeM ने सभी हितधारकों से इस सर्वेक्षण में भाग लेकर अपने अनुभव साझा करने की अपील की है।

Leave a Reply