Saturday, July 18

This slideshow requires JavaScript.

बरसात में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

इंदौर, 18 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु में डायरिया, टाइफाइड, हैजा, पीलिया, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की बढ़ती संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

This slideshow requires JavaScript.

विभाग ने नागरिकों से उबला एवं स्वच्छ पेयजल पीने, भोजन से पहले हाथ धोने, खुले में शौच नहीं करने, आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।

मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए कूलर, फुलदान, फ्रिज ट्रे, पुराने टायर एवं अन्य स्थानों पर जमा पानी की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बुखार आने पर तुरंत रक्त जांच कराने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी प्रकोप की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply