Tuesday, February 24

बिहार CSBC Exam Calendar 2026: जेल वार्डर, वनरक्षी और सिपाही की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी

बिहार में पुलिस और सुरक्षा विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार की 11 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सिपाही, चालक सिपाही, वनरक्षी, वनपाल, कक्षपाल, तकनीकी सिपाही और कारा चालक जैसी भर्तियों का पूरा शेड्यूल शामिल है।

This slideshow requires JavaScript.

प्रमुख बिंदु:

  • बिहार पुलिस सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2025) की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2025 को संपन्न हो चुकी है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। फाइनल रिजल्ट जून 2026 में घोषित होगा।

  • मद्य निषेध सिपाही की परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

  • इस कैलेंडर में आने वाली नई भर्तियों में सिपाही, वनरक्षी, वनपाल और कारा चालक भी शामिल हैं।

CSBC परीक्षा कैलेंडर 2026 (मुख्य भर्तियाँ)

पद का नाम वैकेंसी विज्ञापन संख्या/प्रकाशन लिखित परीक्षा लिखित परीक्षा परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतिम परिणाम
सिपाही 19838 01/2025 संपन्न 26 सितंबर 2025 15 दिसंबर – 11 मार्च 2026 जून 2026
चालक सिपाही 4361 01/2025 संपन्न 30 दिसंबर 2025 12 – 25 मार्च 2026 सितंबर–अक्टूबर
चलंक दस्ता सिपाही 108 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर–नवंबर दिसंबर
मद्य निषेध सिपाही 1685 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर–नवंबर दिसंबर
कक्षपाल 2417 03/2025 जून सितंबर अक्टूबर–नवंबर दिसंबर
विशेष शाखा सिपाही (बंद संवर्ग) 83 फरवरी जून सितंबर नवंबर दिसंबर
सिपाही (तकनीकी) 993 मार्च जून सितंबर नवंबर–दिसंबर जनवरी 2027
सिपाही (तकनीकी) 33 मार्च जून सितंबर नवंबर–दिसंबर जनवरी 2027
वनरक्षी 1816 मार्च सितंबर नवंबर दिसंबर फरवरी 2027
वनपाल 188 अप्रैल सितंबर नवंबर दिसंबर फरवरी 2027
कारा चालक-I 81 अप्रैल सितंबर नवंबर दिसंबर मार्च 2027

इस कैलेंडर के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अभी से सिपाही और अन्य पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट से भी पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह वार्षिक कैलेंडर एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगा।

Leave a Reply