Tuesday, February 24

‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी में किया जलवा

अंजलि अरोड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में छा गईं। अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाने वाली अंजलि ने हाल ही में बॉयफ्रेंड आकाश की बर्थडे पार्टी में शानदार अंदाज दिखाया। बैकलेस साटन ड्रेस में उन्होंने स्टेज पर ठुमके लगाए और रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड की बाहों में नज़र आईं।

This slideshow requires JavaScript.

अंजलि का स्टाइलिश अंदाज

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अंजलि ने पार्टी से कई फोटोज शेयर की हैं। उनकी साटन स्लिप ड्रेस हल्टर नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन के साथ काउल नेक इफेक्ट में थी, जो उनका लुक बॉडी-स्किमिंग फिट सिल्हूट के साथ खूबसूरती से कंप्लीमेंट कर रहा था। फ्लोइ फॉल और बैकलेस डिजाइन ने लुक में ड्रामेटिक ग्लैमर और एलिगेंस का परफेक्ट मिश्रण पेश किया।

जूलरी को मिनिमल रखते हुए अंजलि ने पर्ल स्टड इयररिंग्स, गोल्ड ब्रेसलेट और रिंग्स पहनें। न्यूड मेकअप और सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर उनके लुक को ओवरपावर किए बिना सुंदरता बढ़ा रहे थे।

बॉयफ्रेंड आकाश का स्टाइल

आकाश ने बेसिक वाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन सूएड जैकेट और ब्लैक बैगी ट्राउजर पहनकर रिलैक्स्ड और स्टाइलिश लुक बनाया। उनकी जैकेट का ब्राउन टोन अंजलि की ड्रेस से मेल खाता था, जो दोनों के कॉर्डिनेटेड आउटफिट को और आकर्षक बना रहा था।

आप भी ले सकते हैं स्टाइल टिप्स

  • पार्टनर के साथ आउटफिट कॉर्डिनेशन: कलर का कोई न कोई एलिमेंट पार्टनर के कपड़ों में जरूर हो।

  • शाइनी फैब्रिक वाली साटन ड्रेस डेट या पार्टी के लिए परफेक्ट होती है।

  • टेक्सचर्ड या सूएड जैकेट लुक को एलिवेट कर देती है।

  • एक्सेसरीज को कम रखें, ताकि आउटफिट की खूबसूरती बनी रहे।

बर्थडे पार्टी में अंजलि और आकाश का मॉडर्न रोमांटिक अंदाज और स्टाइलिश लुक दोनों ने सबकी नजरें अपनी ओर खींचीं।

Leave a Reply