Tuesday, February 24

रोजमेरी तेल से बालों की ग्रोथ: क्या है सच? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

बालों का झड़ना और पतले होना आज के समय में आम समस्या बन गई है। ऐसे में लोग अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिनमें रोजमेरी ऑयल का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह तेल सच में बालों की ग्रोथ बढ़ाता है या सिर्फ फैशन और सोशल मीडिया ट्रेंड भर है? इस सवाल का जवाब डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, एमडी, एलेंटिस हेल्थकेयर ने विस्तार से दिया।

This slideshow requires JavaScript.

रोजमेरी तेल के संभावित फायदे

  • डैंड्रफ में कमी

  • बालों की मजबूती और ग्रोथ बढ़ाना

  • हेयर फॉल कम करना

  • समय से पहले सफेद बालों में कमी

डॉ. चांदनी के अनुसार, रोजमेरी तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि यह तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है। खासतौर पर यह एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (पैटर्न हेयर लॉस) में उपयोगी हो सकता है।

रोजमेरी तेल का सही इस्तेमाल

  • सीधे स्कैल्प पर न लगाएं, बल्कि इसे नारियल या बादाम तेल जैसे कैरियर ऑयल में मिलाकर प्रयोग करें।

  • संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट अवश्य करना चाहिए।

  • असर दिखने में कम से कम 3 से 6 महीने का समय लगता है, और नियमित उपयोग जरूरी है।

हेयर फॉल कम करने की सावधानियां

डॉ. चांदनी ने चेतावनी दी कि अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प में खुजली, लालिमा या पपड़ी बन रही है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि सही और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट मिल सके।

सावधानी: रोजमेरी ऑयल के नुस्खे अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हर किसी की त्वचा अलग होती है।

रोजमेरी तेल बालों की देखभाल में मदद कर सकता है, लेकिन इसे जादुई इलाज समझना सही नहीं। सही तरीके और संयमित इस्तेमाल से ही इसके फायदे मिल सकते हैं।

Leave a Reply