
उदयपुर, 24 फरवरी 2026: बॉलीवुड और टॉलीवुड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। यह शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी, जिसमें दोनों सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामेंगे।
शादी के आयोजन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मेहमानों के लिए जापानी खाना रखा गया है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में टेबल सजावट और मेन्यू कार्ड की झलक शेयर की, जिसमें गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूल, ताजे सेब और अंगूरों के साथ सजी टेबल नजर आई। यह सजावट लग्जरी गार्डन लुक देती है और पूरे इवेंट को ग्लोबल टच देती है।
मोबाइल और गोपनीयता पर सख्ती
शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा गया है। मेहमानों के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है और उन्हें एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन करवाया जा रहा है, ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो। यह व्यवस्था बिलकुल विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तरह की गई है।
वेडिंग और रिसेप्शन
कपल सोमवार, 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच चुका है। सारे कार्यक्रम ITC होटल्स, एकाया उदयपुर में होंगे। शादी के बाद रिसेप्शन की संभावना मुंबई में बताई जा रही है।
प्यार की कहानी:
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ और अन्य फिल्मों में भी साथ काम किया। सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद अब कपल ने शादी का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया है।
