Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

भरे मंच पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर को चप्पल से लगाई, कहा- ये बताएगा मेरा रेट?

सारण (बिहार), 24 फरवरी 2026: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव इवेंट के दौरान एंकर पर चप्पल से हमला करती नजर आ रही हैं। घटना के दौरान निशा गुस्से से आगबबूला थीं और उन्हें रोकने के लिए आसपास खड़े लोग जुटे थे।

This slideshow requires JavaScript.

बताया जा रहा है कि यह घटना सारण जिले के किसी स्टेज शो की है। एंकर ने परफॉर्मेंस के दौरान निशा की फीस को लेकर भद्दे और अश्लील कमेंट किए, जिस पर निशा अपना आपा खो बैठीं और एंकर की तरफ चप्पल से बढ़ीं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन निशा गुस्से से बिफरी हुई थीं।

इस घटना ने एक बार फिर भोजपुरी स्टेज शोज में बढ़ती अश्लीलता और कलाकारों के साथ किए जाने वाले भद्दे बर्ताव पर चर्चा शुरू कर दी है। सोशल मीडिया हैंडल ‘द बिहार’ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शोज आजकल फूहड़ता की सारी हदें पार कर रहे हैं।”

लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी महिला कलाकार के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल अनुचित है। कई ने एंकर पर कठोर कार्रवाई की मांग भी की। एक यूजर ने लिखा, “एंकर की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। भोजपुरी फिल्मी संस्कृति में अश्लीलता भरी हुई है, और कलाकारों को ऐसे भद्दे बर्ताव से बचाया जाना चाहिए।”

निशा उपाध्याय के बारे में:
निशा उपाध्याय भोजपुरी संगीत की दुनिया में अपनी दमदार आवाज और लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं। वे बिहार के सारण जिले के गौर बसंत की रहने वाली हैं और अपने गानों से बिहार के साथ-साथ पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

Leave a Reply