Thursday, February 19

धमतरी: सरकारी स्कूल में 35 छात्रों ने काटे अपने हाथ, रहस्यमयी वजह बनी चिंता का विषय

धमतरी। जिले के कुरूद विकासखंड के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 35 छात्रों ने अपनी कलाई पर किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचा दी, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई है। मामला पिछले माह का है, लेकिन एक अभिभावक की शिकायत के बाद यह सार्वजनिक हुआ। अब सभी बच्चों के हाथ पर घाव भर चुके हैं।

This slideshow requires JavaScript.

तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि 13 फरवरी को बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल द्वारा मामले की जांच के बाद पता चला कि 35 छात्रों ने यह कदम एक-दूसरे को देखकर उठाया था।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तथा अभिभावकों और शिक्षकों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि सभी छात्रों को काउंसलिंग भी दी गई और उनकी सेहत अब सामान्य है।

चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि यह घटना नशे या मानसिक दबाव के प्रभाव में हुई हो सकती है। जांच अभी जारी है और अधिकारियों ने बच्चों पर निरंतर नजर रखने की बात कही है।

धमतरी प्रशासन ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और किसी भी असामान्य व्यवहार की तुरंत जानकारी दें।

Leave a Reply