Thursday, February 19

ISRO VSSC Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में इंटर्नशिप

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी 2026: कॉलेज में पढ़ते हुए असली अनुभव और स्किल हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) में इंटर्नशिप का शानदार मौका है। केंद्र ने इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

VSSC इंटर्नशिप 2026 की मुख्य जानकारी

  • ऑर्गेनाइजेशन: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC)

  • प्रोग्राम: VSSC इंटर्नशिप स्कीम

  • सीटें: 7

  • फील्ड: साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री) और इंजीनियरिंग (एयरोस्पेस, मैकेनिकल, CSE, ECE आदि)

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 16 फरवरी 2026

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 16 मार्च 2026

  • इंटर्नशिप अवधि: 1 मई 2026 से 31 मई 2026 (न्यूनतम 21 दिन, अधिकतम 45 दिन)

  • रजिस्ट्रेशन लिंक: vsscinternship.vssc.gov.in

कौन अप्लाई कर सकता है?

  • बी.ई/बीटेक/बीएससी (फिजिक्स/केमिस्ट्री), इंटीग्रेटेड एमएससी/बीएस-एमएस के छात्र, 4th सेमेस्टर तक पढ़ रहे हैं।

  • एमई/एमटेक/एमएससी के पहले सेमेस्टर के छात्र पिछली डिग्री के मार्क्स के आधार पर पात्र हैं।

  • पीएचडी छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उनकी पिछली डिग्री में न्यूनतम 60% अंक हों।

  • CGPA कम से कम 6.32 या समकक्ष अंक होने चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑफिशियल वेबसाइट vsscinternship.vssc.gov.in पर जाएँ।

  2. Internship सेक्शन में Current Internship Slot खोलें।

  3. Click Here to Login पर क्लिक करके ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

  4. अपना नाम, जन्मतिथि, पता और शैक्षिक विवरण ध्यान से भरें।

  5. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें और सब्मिट करें।

नोट: यह इंटर्नशिप विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, तिरुवनंतपुरम के लिए है। अधिक जानकारी के लिए छात्र o_hrdd@vssc.gov.in पर क्वेरी भेज सकते हैं।

Leave a Reply