Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद डीएम का अल्टीमेटम: “30 दिन में सड़कें सुधारो, हादसा हुआ तो विभाग जिम्मेदार”

गाजियाबाद: जिले में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदढ़ ने संबंधित विभागों को 30 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की खराब स्थिति के कारण किसी भी प्रकार का हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

This slideshow requires JavaScript.

बैठक में डीएम ने बताया कि जिले में 83 स्थानों की पहचान की गई है, जहां सड़कें टूटी हुई हैं या गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खुद मौके पर जाकर मरम्मत की गुणवत्ता जांचें और जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात उपलब्ध कराएं।

जिम्मेदारी वितरण:

  • लोक निर्माण विभाग (PWD) – 20 सड़कों की मरम्मत

  • गाजियाबाद नगर निगम – 26 सड़कों की मरम्मत

  • यूपीसीडा – 5 स्थानों पर गड्ढा मुक्त

  • विभिन्न नगर पालिकाएं – 26 स्थान

  • आवास विकास परिषद – 1 स्थान

  • गाजियाबाद विकास प्राधिकरण – 5 स्थान

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि कई स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। डीएम ने विशेष रूप से उन स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए, जहां दुर्घटना की संभावना अधिक है।

बैठक में एडीएम सिटी विकास कश्यप सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जिले को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply