Monday, May 18

This slideshow requires JavaScript.

बिहार विधान परिषद में डिग्री विवाद: अशोक चौधरी और सुनील कुमार के बीच संग्राम

पटना: बिहार की राजनीति में डिग्री और व्यक्तिगत छींटाकशी का मुद्दा अब चरम पर है। नीतीश सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी और राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के बीच विवाद ने विधान परिषद में नई उग्रता पकड़ ली।

This slideshow requires JavaScript.

बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में सुनील कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री को लेकर सवाल उठाए। इसके जवाब में अशोक चौधरी ने चुनौती दी कि यदि कोई उनकी डिग्री को गलत साबित कर सके, तो वे इस्तीफा देंगे। विवाद व्यक्तिगत टिप्पणियों तक बढ़ गया, जिसे देखते हुए सभापति ने दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी और विवादित टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया।

मामला इस बार धान खरीद से शुरू हुआ। विपक्ष ने कहा कि पैक्स नमी के बहाने किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं। इस सवाल के जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर तंज कसते हुए उनके शासनकाल का उल्लेख किया। इसी बहाने सुनील कुमार ने मंत्री की डिग्री की सच्चाई उजागर करने की बात कही, जिससे विवाद और बढ़ गया।

बता दें कि यह विवाद पहली बार नहीं हुआ है। 10 फरवरी को भी सुनील कुमार और अशोक चौधरी के बीच विधान परिषद में तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय विवाद इतना बढ़ा कि व्यक्तिगत और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों को एक दिन के लिए निष्कासित करना पड़ा था।

सदन में दोबारा यह मुद्दा उठने के बाद अब माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और आगामी दिनों में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक लड़ाई का असर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply