Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली में पति-पत्नी बनकर हेरोइन तस्करी, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश

नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पति-पत्नी आरिफ खान (36) और शिखा अली (30) के साथ एक रिसीवर जुम्मन (32) शामिल हैं। इनके कब्जे से कुल 1,504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये है।

This slideshow requires JavaScript.

तस्करों ने अपनाया अनोखा तरीका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आरिफ और शिखा अली ने अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। वे टैक्सी नंबर की वैगन-आर कार में सफर करते थे, ताकि पुलिस को संदेह न हो और उन्हें एक साधारण परिवार समझकर रोक न पाए। रात के अंधेरे में बरेली से हेरोइन की खेप लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करना उनकी रणनीति थी।

कैसे दबोचे गए आरोपी

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भोपुरा बॉर्डर के पास जाल बिछाया और कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 1.310 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरिफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने भलस्वा डेयरी इलाके में छापा मारकर रिसीवर जुम्मन को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से अतिरिक्त 194 ग्राम हेरोइन मिली।

पहले भी पकड़ी गई बड़ी खेप

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले भी प्रतिबंधित कैटिगरी की नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी थी। उस मामले में 21 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई थीं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये बताई गई थी।

पुलिस का कहना है कि लगातार ऐसी कार्रवाईयों से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply