
बड़ौदा, 18 फरवरी 2026: बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ अपने शाही लुक्स और फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने महाराजा पति समरजीतसिंह रणजीतसिंह गायकवाड़ के साथ किसी इवेंट में शाही ठाठ दिखाया। साड़ी में रॉयल अंदाज और क्लासी जूलरी के साथ महारानी का देसी रूप दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।
दोस्त ने डिजाइन की खास साड़ी
47 साल की महारानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी दोस्त स्नेहा दातार द्वारा डिजाइन की गई कॉफी ब्राउन कलर की पैठनी साड़ी पहनी। इस साड़ी का पैटर्न वर्षों पुरानी साड़ी से इंस्पायर होकर तैयार किया गया।
साड़ी की खासियत
महारानी की साड़ी असली जरी से सजी हुई है। साड़ी पर सुनहरी जरी से जालीदार पैटर्न और पल्लू में आर्मूर की झलक दिखाई देती है। पल्लू पर फ्लोरल पैटर्न और मोर के डिज़ाइन के साथ पर्पल कलर का टच इसे और खूबसूरत बनाता है।
महाराजा का फॉर्मल लुक
महाराजा ग्रे कलर के बंदगला को वाइट पैंट्स और लाइट ब्लू शर्ट के साथ स्टाइल किए। ब्राउन लोफर पहनकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। दोनों का लुक एक-दूसरे को बखूबी कॉम्प्लिमेंट करता नजर आया।
पैठनी साड़ी के बारे में जानें
पैठनी साड़ी असली सोने-चांदी की जरी से हाथ करघे पर बुनी जाती है। बॉर्डर और पल्लू का डिजाइन दोनों तरफ लगभग समान होता है। मोर, तोता-मैना, फूल और बेल- बूटे जैसे मोटिफ्स और जालीदार चटाई जैसा बॉर्डर इसकी पहचान हैं।
महारानी ने साड़ी को ऐसे स्टाइल किया
राधिकाराजे ने जूलरी को ओवरपावर नहीं किया। उन्होंने सेम कलर कॉम्बो वाली एक्सेसरीज चुनी। हाथों में कॉफी ब्राउन चूड़ियां, सोने के कंगन और रिंग्स, गले में लेयरिंग माला और ड्रॉप इयररिंग्स पहने। बालों को बन में बांधकर और हल्की बिंदी लगाकर उन्होंने लुक पूरा किया।
रॉयल लुक पाने के टिप्स
-
पैठनी, सिल्क या हैंडलूम साड़ी चुनें।
-
कलर सटल रखें: कॉफी ब्राउन, मरून, रॉयल ब्लू जैसे रंग एलिगेंट लगते हैं।
-
जूलरी में स्टेटमेंट नेकलेस या पर्ल्स चुनें।
-
रॉयल लुक सिर्फ कपड़े से नहीं, ग्रेस और कॉन्फिडेंस से भी आता है।
महारानी राधिकाराजे का यह शाही लुक फैशन गोल्स के लिए प्रेरणा बन गया है, जिसे देखकर आप भी पुराने किसी लुक को स्टाइल कर रॉयल अंदाज पा सकती हैं।
