Wednesday, February 18

सऊदी अरब-यूएई में रमजान शुरू, भारत-पाकिस्तान में पहला रोजा 19 फरवरी से

रियाद/नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026: दुनिया के कई हिस्सों में बुधवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया। सऊदी अरब और यूएई में मंगलवार शाम चांद दिखाई देने के बाद बुधवार (18 फरवरी) को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान में रमजान की शुरुआत गुरुवार, 19 फरवरी 2026 से होगी।

This slideshow requires JavaScript.

चांद देखने का अलग-अलग समय

सऊदी अरब की चांद देखने वाली कमेटी ने पुष्टि की कि रमजान का महीना वहां बुधवार से शुरू होगा। अफगानिस्तान में भी बुधवार को पहला रोजा रहेगा। वहीं ओमान और तुर्की में चांद नहीं देखा गया है, इसलिए वहां बृहस्पतिवार से रमजान शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान में भी पहला रोजा गुरुवार से रखा जाएगा।

रोजेदारों का नियम

रोजा रखने वाले मुस्लिम सुबह सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं और सूर्यास्त के बाद ही इफ्तार करते हैं। इस दौरान खाने-पीने से परहेज किया जाता है। रमजान इस्लामिक लूनर कैलेंडर का नौवां महीना है और चांद के दिखने के साथ ही इसकी शुरुआत होती है।

ईद-उल-फितर का इंतजार

भारत में चांद दिखने के बाद 19 फरवरी से रमजान शुरू होगा। इसके अनुसार, ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। रमजान के बाद मुस्लिम समुदाय में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply