
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की स्थिति इस वक्त बेहद नाजुक हो चुकी है। जहां एक ओर टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अब नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी जरूरी हो गई है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान अभी से फाइनल खेलने का सपना देख रहे हैं।
भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि पाकिस्तान के अभियान को भी संकट में डाल दिया।
शानदार शुरुआत के बाद भारत ने बिगाड़ा खेल
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत की थी। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया और इसके बाद अमेरिका पर भी जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली थी। लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार ने पूरी तस्वीर बदल दी।
अब पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने के लिए कोलंबो में होने वाले नामीबिया मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही होगी।
शदाब खान का वीडियो वायरल, बोले- ‘फाइनल तक यहीं हैं’
इसी बीच सोशल मीडिया पर शदाब खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शदाब प्रैक्टिस के दौरान पैड, हेल्मेट और ग्लव्स पहनकर बैट लेकर मैदान की ओर जाते नजर आते हैं।
इस दौरान एक व्यक्ति उनसे मजाकिया अंदाज में पूछता है,
“सेमीफाइनल तक यही हैं फिर?”
इस पर शदाब खान पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हैं-
“फाइनल तक यही हैं… फाइनल इंशाल्लाह।”
इसके बाद व्यक्ति उनसे कहता है,
“फाइनल इंडिया के साथ है।”
इस सवाल पर शदाब ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-
“वो तो अल्लाह ही जाने… लेकिन फाइनल।”
शदाब का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जहां पाकिस्तान टीम इस वक्त सुपर-8 में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं शदाब की यह बात फैंस को उम्मीद और आत्मविश्वास देने वाली मानी जा रही है।
शदाब खान का करियर रिकॉर्ड
अगर शदाब खान के करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक:
-
6 टेस्ट,
-
70 वनडे,
-
120 टी20 मुकाबले खेले हैं।
शदाब के नाम:
-
टेस्ट में 300 रन और 14 विकेट,
-
वनडे में 855 रन और 85 विकेट,
-
टी20 में 943 रन और 120 विकेट दर्ज हैं।
हालांकि, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप शदाब के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनका आत्मविश्वास और फाइनल तक पहुंचने का दावा सुर्खियों में बना हुआ है।
अब नजरें नामीबिया मैच पर
अब पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला है। अगर टीम यहां चूकती है तो उनका वर्ल्ड कप अभियान खत्म हो सकता है। ऐसे में शदाब खान का फाइनल का सपना तभी सच होगा, जब पाकिस्तान पहले सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर पाए
