Tuesday, February 17

JEE Main 2026 Topper: एक सवाल छोड़ा, एक गलत हुआ, फिर भी 100 परसेंटाइल – जानिए श्रेयस मिश्रा की कहानी

दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन्स सेशन-1 में 100 परसेंटाइल के साथ टॉप कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। पेपर देने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे टॉप करेंगे, क्योंकि उनका एक जवाब गलत था और एक सवाल उन्होंने छोड़ा हुआ था।

This slideshow requires JavaScript.

जेईई मेन्स रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी की शाम रिजल्ट जारी किया। इस साल 13 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। 12 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिली है, जिसमें श्रेयस मिश्रा सबसे ऊपर हैं।

श्रेयर की तैयारी का सफर
श्रेयस का विषयों के प्रति प्यार क्लास 6 से शुरू हुआ। मैथ्स में उनकी गहरी रुचि थी और उन्होंने क्लास 6-7 में एडवांस टॉपिक पढ़ना शुरू कर दिया। फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी वह उत्साहित रहे। जेईई की तैयारी क्लास 11 से शुरू की और उन्होंने कोचिंग भी की।

टॉपर की तैयारी के टिप्स
श्रेयस का मानना है कि जेईई जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं:

  1. कॉन्सेप्ट्स क्लियर करें – किसी भी टॉपिक की मैथमेटिकल और एनालिटिकल साइड समझें।

  2. अधिक प्रैक्टिस करें – मॉक टेस्ट और नियमित अभ्यास से नंबर्स मजबूत हों।

  3. कूल रहें – ब्रेक लेकर पढ़ें और माइंड को तनावमुक्त रखें। श्रेयस को क्लासिकल म्यूजिक सुनना पसंद है, जिससे तनाव कम होता है।

सोशल मीडिया से दूरी
तैयारी के दौरान श्रेयस ने सोशल मीडिया और यूट्यूब से दूरी बनाई। उन्होंने बताया कि क्लास 9-10 में टाइम वेस्ट हुआ, इसलिए अब किसी सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल नहीं करते।

भविष्य की योजना
श्रेयस अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनका फोकस बोर्ड एग्जाम पर है। भविष्य में उन्हें इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दिलचस्पी है।

श्रेयस मिश्रा की कहानी साबित करती है कि लगन, मेहनत और सही दिशा में फोकस होने पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply