
कनाडा में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को नौकरी करने के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) दिया जाता है। इसके बावजूद नए स्टूडेंट्स को पहली नौकरी पाना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। यदि आप भी कनाडा में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।
1. एक खास जॉब को टारगेट करें
स्टूडेंट्स अक्सर किसी भी जॉब के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। PGWP मिलने के साथ ही तय कर लें कि आप कौन सी नौकरी करना चाहते हैं। फिर उसी हिसाब से तैयारी और अप्लाई करें।
2. सैलरी की एक लिमिट तय करें
रिक्रूटर या कंपनियों को पहले ही बताना चाहिए कि आपकी अपेक्षित सैलरी कितनी है। इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है और कंपनियां आपके अनुसार ही अवसर दिखाती हैं।
3. अपनी जॉब पिच को बेहतर बनाएं
इंटरव्यू में यह जवाब देना जरूरी है कि आप क्या करना चाहते हैं और आपके पास कौन-कौन से स्किल्स हैं। इसके लिए पहले से प्रैक्टिस करें और संभावित सवालों के जवाब तैयार रखें।
4. इंफोर्मल इंटरव्यू दें
नेटवर्किंग के जरिए उस सेक्टर के किसी प्रोफेशनल से इंफोर्मल इंटरव्यू लेने की कोशिश करें। इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाजा होगा और सही तरह से जवाब देने का अभ्यास मिलेगा।
5. जॉब ढूंढने की जानकारी साझा करें
अपने करीबी लोगों और नेटवर्क को बताएं कि आप नौकरी खोज रहे हैं। अक्सर सही जानकारी सही समय पर मिलने से मौके हाथ लग जाते हैं।
इन आसान लेकिन असरदार तरीकों से कनाडा में पहली नौकरी पाना आसान हो सकता है।
