Tuesday, February 17

अमेरिका के लिए कितना SAT स्कोर चाहिए? जानिए कितने नंबर पर मिलती है US यूनिवर्सिटीज में एडमिशन

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में बैचलर्स या अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए SAT एग्जाम देना जरूरी है। कॉलेज बोर्ड ने SAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह परीक्षा मार्च से जून के बीच तीन बार करवाई जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

  • 14 मार्च 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 फरवरी

  • 2 मई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल

  • 6 जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 मई

SAT स्कोर तय करता है कि स्टूडेंट को किस स्तर की यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है। टोटल SAT स्कोर 400 से 1,600 प्वाइंट्स के बीच होता है। इसमें मैथ्स और एविडेंस बेस्ड रीडिंग एंड राइटिंग (ERW) दोनों सेक्शन शामिल हैं, प्रत्येक 200 से 800 प्वाइंट्स के बीच।

कॉलेज बोर्ड के अनुसार:

  • 1350+ स्कोर → टॉप-10% छात्रों में शामिल

  • 1050 तक स्कोर → औसत स्तर

यूनिवर्सिटी के हिसाब से SAT स्कोर की जरूरत:

  • आईवी लीग और टॉप यूनिवर्सिटीज (जैसे स्टैनफर्ड, हार्वर्ड, MIT, कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूसी बर्कले) → 1500-1600 स्कोर

  • टॉप-20 से टॉप-50 यूनिवर्सिटीज1400-1500 स्कोर

  • टॉप-50 से टॉप-100 यूनिवर्सिटीज1300-1400 स्कोर

  • कुछ प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज → 1200+ स्कोर पर भी एडमिशन

यदि SAT स्कोर कम है, तो एडमिशन में GPA, एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटी और निबंध जैसे फैक्टर्स पर भी ध्यान दिया जाता है। इसलिए स्टूडेंट्स को पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें किस यूनिवर्सिटी में एडमिशन चाहिए और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

Leave a Reply