Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

वृंदावन: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में सुना सत्संग

मथुरा/वृंदावन: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। इस बार दोनों ने प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठकर करीब एक घंटे तक सत्संग सुना और महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर ‘विरुष्का’ की सादगी और भक्तिमय अंदाज की चर्चा जोरों पर है।

This slideshow requires JavaScript.

विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद सोमवार को विराट और अनुष्का सीधे वृंदावन पहुंचे और रात को होटल में विश्राम किया। सुबह उन्होंने श्री हित राधा केली कुंज जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।

भक्तों के बीच बैठकर सत्संग

इस बार विराट और अनुष्का ने सैकड़ों भक्तों के बीच बैठकर सत्संग सुना। दोनों ने बड़ी सादगी से महाराज के प्रवचन का आनंद लिया। माथे पर चंदन, गले में तुलसी की माला और हाथ में राधा नाम जप के काउंटर के साथ दोनों आम भक्तों की तरह दर्शन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने महाराज से कोई सवाल नहीं पूछा।

आध्यात्मिक यात्रा की परंपरा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं पर जाते रहते हैं। इससे पहले दोनों ने बाबा नीम करौली आश्रम और वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए हैं।

वृंदावन यात्रा में दोनों की सादगी और भक्तिभाव सोशल मीडिया पर काफी सराही जा रही है, जिससे उनके फैंस और भक्तों में उत्साह और बढ़ गया है।

Leave a Reply