Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसा: 13वीं मंजिल से 8वीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, 65 वर्षीय महिला घायल

ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसाइटी में सोमवार शाम एक भयावह लिफ्ट हादसा हुआ। अचानक बिजली कटने से लिफ्ट 13वीं मंजिल से सीधे 8वीं मंजिल पर जा गिरी। लिफ्ट में मौजूद 65 वर्षीय रानी प्रसाद अपने नाती-नातिन के साथ थीं। हादसे में बुजुर्ग महिला के दोनों पैरों में चार जगह फ्रैक्चर हो गया।

This slideshow requires JavaScript.

घटना का विवरण

रानी प्रसाद अपने 11 वर्षीय नाती और 7 वर्षीय नातिन को जी-5 टावर में ट्यूशन पढ़ाने से लेने गई थीं। शाम करीब 5 बजे लिफ्ट में बच्चों के साथ वापसी के दौरान बिजली चली गई। बत्ती बंद होते ही लिफ्ट अचानक 8वीं मंजिल पर जा गिरी, जिससे रानी और बच्चे लिफ्ट के फर्श पर लुढ़क गए।

ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट रुकने के बाद रानी खुद बाहर नहीं निकल पाईं। गार्ड से व्हीलचेयर मांगी गई, लेकिन उपलब्ध नहीं थी। महिला ने बच्चों को संभाला और किसी तरह अपने फ्लैट तक पहुंचीं। परिवार ने उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाकर एक्स-रे करवाया, जिसमें उनके पैरों में चार फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

लिफ्ट रखरखाव और पंजीकरण में लापरवाही

स्थानीय लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन पर लिफ्ट रखरखाव में लापरवाही और लिफ्ट एक्ट के तहत पंजीकरण न कराने का आरोप लगाया है। रानी प्रसाद के पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले में लागू लिफ्ट एक्ट के बावजूद पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू नहीं है। गौतमबुद्ध नगर जिले में करीब 90 हजार लिफ्टों में से केवल 10 प्रतिशत का पंजीकरण हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल नोटिस देकर खानापूर्ति करता है और पंजीकरण में देरी पर जुर्माना तक नहीं लगाया जाता। ईकोविलेज-1 सोसाइटी में लिफ्ट की समस्याएं लगातार जारी हैं, और कई बार थाने में शिकायतें देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

Leave a Reply