Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

एयरपोर्ट पर दिखा विराट-अनुष्का का देसी-हीरो अवतार, तुलसी की माला और 10,500 रुपये का सूट खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी हर बार अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां विराट ने हीरो जैसे डैशिंग लुक में सबका ध्यान खींचा, तो अनुष्का ने तुलसी की माला और ब्लॉक प्रिंटेड सूट में अपने देसी रूप से सबको आकर्षित किया।

This slideshow requires JavaScript.

अनुष्का का देसी लुक

अनुष्का शर्मा ने गुलमोहर मुगल ब्लू ब्लॉक प्रिंटेड साइड गैदर कुर्ता पहना, जिसका ब्रांड रिद्धि सूरी है और कीमत ₹10,500 है। कुर्ता- पैंट्स के लिए हल्का और सांस लेने योग्य कोरा कैम्ब्रिक कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। कुर्ते की स्प्लिट क्रू नेकलाइन, बेल स्लीव्स और ब्लू फ्लोरल पैटर्न इसे स्टाइलिश और एलिगेंट बनाते हैं।

अनुष्का ने ब्लॉक प्रिंट वाली पैंट्स और मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा, जिसमें वाइट लेस बॉर्डर और फ्लोरल डिज़ाइन के जरिए कुर्ते के पैटर्न को हाइलाइट किया गया। पैरों में सफेद कोल्हापुरी चप्पल और गले में तुलसी की माला उनके सादे लेकिन आकर्षक लुक की खासियत रही। स्टड इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और काली छोटी बिंदी ने लुक को पूरा किया।

विराट का हीरो अवतार

विराट कोहली ऑफ-व्हाइट शर्ट में नजर आए, जिसमें फ्रंट पॉकेट्स और फोल्ड की हुई स्लीव्स का डिजाइन था। इसे उन्होंने ब्लैक लूज फिटेड बैगी ट्राउजर के साथ पेयर किया। वाइट शूज और टक-इन की गई शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा और ऑलिव ग्रीन शेड का बैग उनके स्टाइल को और भी कूल बना रहा था।

एयरपोर्ट लुक से फैशन गोल्स

विराट-अनुष्का की ये झलक कपल फैशन गोल्स के रूप में सुर्खियां बटोर रही है। जहां विराट का हीरो जैसा अंदाज सबको प्रभावित कर रहा है, वहीं अनुष्का का सिंपल लेकिन स्टाइलिश देसी अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply