Monday, February 16

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कोच ने बताया, क्यों उस्मान तारिक को डर-डरकर गेंद थमाई

कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात दी। इस हार ने पाकिस्तान खेमे में मायूसी और रणनीतिक फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पिनर उस्मान तारिक को देर से गेंदबाजी पर बुलाने और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले की सफाई दी।

This slideshow requires JavaScript.

उस्मान तारिक को देर से क्यों लाया गया

मैच से पहले तारिक को पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड माना जा रहा था, लेकिन उन्हें 11वें ओवर में ही गेंदबाजी पर उतारा गया। हेसन ने कहा,

“उस्मान तब सबसे प्रभावी होते हैं जब बल्लेबाज उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं। हमने शादाब खान और अबरार अहमद पर भरोसा जताया कि वे पावरप्ले के बाद दबाव बनाएंगे, लेकिन उनकी लेंथ सटीक नहीं रही।”

तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट लिया, लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान के हाथ से फिसल चुका था।

टॉस का फैसला और मैच का विश्लेषण

पिछला रिकॉर्ड पहले बैटिंग करने वाली टीम के पक्ष में रहा, फिर भी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हेसन ने इसका बचाव करते हुए कहा,

“पिच दूसरी पारी में धीमी नहीं थी और गेंद कम टर्न हो रही थी। हार की मुख्य वजह गेंदबाजी में खराब एक्जीक्यूशन और ईशान किशन की 77 रनों की आक्रामक पारी रही।”

इतिहास की सबसे बड़ी हार और सुपर-8 संकट

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.403 हो गया और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई। सुपर-8 में बने रहने के लिए पाकिस्तान को 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Leave a Reply