Monday, February 16

ईशान किशन ने पाकिस्तान को रौंदा, गौतम गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह मुकाबला 61 रनों से अपने नाम किया और पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में अब 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया।

This slideshow requires JavaScript.

ईशान किशन का धमाका

इस मैच में भारतीय विकेटकीपर-ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तानियों को जमकर धोया। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा। इस प्रदर्शन के साथ किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय ओपनर सबसे बड़ी टी20 पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गंभीर का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे। अब किशन ने गंभीर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

खिलाड़ी रन टूर्नामेंट
ईशान किशन 77 2026 टी20 वर्ल्ड कप
गौतम गंभीर 75 2007 टी20 वर्ल्ड कप
अभिषेक शर्मा 74 2025 एशिया कप
शुभमन गिल 47 2025 एशिया कप
गौतम गंभीर 43 2012 बाइलेटरल सीरीज

भारत ने पाकिस्तान को मात

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान पूरी तरह संघर्ष करते हुए 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की जीत के पीछे ईशान किशन की तूफानी पारी और गेंदबाजों की सटीक रणनीति मुख्य कारण रहे।

Leave a Reply