Saturday, February 14

PM Modi दे रही हैं महिलाओं को फ्री स्कूटी? ये वायरल वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को फ्री स्कूटी देने की घोषणा कर रहे हैं। हालांकि, PIB Fact Check ने इस वीडियो को फर्जी और AI जनरेटेड बताया है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो का सच

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल ‘rounakkumartalks’ से शेयर किया गया था। वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार उन महिलाओं को स्कूटी देगी जिनकी सैलरी 50,000 रुपये से कम है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना फिलहाल सरकार चला नहीं रही है

सरकारी स्कीम्स की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल पर

सरकार ने हमेशा यह कहा है कि किसी भी योजना की जानकारी के लिए केवल myscheme.gov.in का ही उपयोग करें। यह प्लेटफॉर्म आपको केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी देता है।

MyScheme पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर myscheme.gov.in खोलें।

  2. “Find Schemes for you” पर क्लिक करें।

  3. अपना आयु, राज्य, आय, पेशा आदि विवरण दर्ज करें।

  4. आपके विवरण के आधार पर संबंधित सरकारी स्कीम्स स्क्रीन पर दिखेंगी।

ध्यान रखें

AI और Deepfake वीडियो अब देखने में असली जैसी लगने लगी हैं। ऐसे में वायरल वीडियो पर भरोसा न करें और हमेशा सरकारी पोर्टल या आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें।

सावधानी: किसी भी वायरल ऑफ़र या घोषणा पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें

Leave a Reply