
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रखा है। शुक्रवार को दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों नीलाब्जा चौधरी और आशुतोष कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
नीलाब्जा चौधरी को नई जिम्मेदारी
सीनियर आईपीएस नीलाब्जा चौधरी (बैच 2000) को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ का पद सौंपा गया है। इससे पहले वे अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी, लखनऊ के पद पर तैनात थे। नीलाब्जा चौधरी कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
आशुतोष कुमार को सौंपी गई सीआईडी की जिम्मेदारी
आईपीएस आशुतोष कुमार (बैच 2001) को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी, लखनऊ का पद सौंपा गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। आशुतोष कुमार लखनऊ के मूल निवासी हैं और अगस्त 1974 में जन्मे।
तबादलों का सिलसिला जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक कई बड़े तबादले किए हैं, ताकि प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके। अधिकारियों का यह स्थानांतरण राज्य की पुलिस व्यवस्था में सुधार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।
