Friday, February 13

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने मारी स्टाइल की बाजी, 5,76,000 की जैकेट और 1,74,300 रुपये के स्वेटर में छाई फैशनिस्टा

नई दिल्ली: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हर बार अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जींस और क्रॉप स्वेटर में उनके शानदार अंदाज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

This slideshow requires JavaScript.

क्या पहना सुहाना ने:

  • लेदर जैकेट: Miu Miu, कीमत लगभग 5,76,000 रुपये

  • क्रॉप्ड सिल्क स्वेटर: Prada, कीमत लगभग 1,74,300 रुपये

  • जींस: Mother, लाइट ब्लू बेल बॉटम स्टाइल, रिप्ड डीटेलिंग के साथ

क्रॉप स्वेटर और जैकेट का कमाल
सुहाना ने कैमल ब्राउन स्लिम फिट रिब्ड क्रॉप स्वेटर पहना, जिसमें फ्रंट पर ब्रांड का लोगो प्रिंट था। इसे फुल स्लीव्स और स्लिम फिट के साथ कैरी किया। इसके ऊपर उन्होंने ब्राउन-ब्लैक शेडेड वैक्स लेदर जैकेट पहना, जिसमें फ्रंट जिप क्लोजर और शर्ट कॉलर डिजाइन था।

रिप्ड जींस और एक्सेसरीज
सुहाना ने लाइट ब्लू बेल बॉटम जींस के साथ स्टाइल को कंप्लीट किया। इसके अलावा, Prada प्लेटफॉर्म सैंडल, Hermès बेल्ट और बैग, गोल्डन इयररिंग्स और मैचिंग रिंग ने उनके लुक को और भी खास बनाया।

हेयर और मेकअप:
हेयर और मेकअप को उन्होंने सटल रखा। मिडल पार्टीशन के साथ वैवी कर्ल, ग्लॉसी ब्राउन लिप्स और ब्लश्ड चीक्स ने लुक को कूल और क्लासी बनाया।

सुहाना से सीखें फैशन टिप्स:

  • बेसिक बेल-बॉटम जींस का लाइट शेड चुनें।

  • सिंपल स्वेटर की जगह क्रॉप स्टाइल ट्राई करें।

  • जैकेट को ओपन करके लुक को स्टाइलिश बनाएं।

  • जूलरी और मेकअप को मिनिमल रखें।

सुहाना खान की यह फैशन स्टाइल विंटर सीजन में जींस लुक को ग्लैमरस बनाने का परफेक्ट उदाहरण है।

Leave a Reply