Thursday, March 5

राजस्थान बजट 2026: कर्मचारियों, किसानों और आमजन के लिए बड़ी घोषणाएं

जयपुर: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश किया। विधानसभा में सुबह 11 बजे शुरू हुए बजट भाषण का समय 2 घंटे 53 मिनट रहा। इस दौरान वित्त मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्य और पेयजल क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों का ऐलान किया।

This slideshow requires JavaScript.

सरकारी कर्मचारियों और युवाओं को बड़ी राहत

  • 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए हाईपावर कमेटी का गठन।

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी स्थापित।

  • विद्यार्थियों के लिए खेल किट और ‘जादुई पिटारा’ उपलब्ध कराना।

स्वास्थ्य और मुफ्त इलाज में राहत

  • अब राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आवश्यक दस्तावेज न होने पर भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

  • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कई नीतिगत सुधार।

महिलाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा

  • ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिलाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये।

  • महिला स्व-सहायता समूहों और स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग।

पेयजल और जल प्रबंधन पर फोकस

  • जलदाय विभाग में 3,000 संविदा कर्मियों की नियुक्ति।

  • नई जल नीति की घोषणा।

  • हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत 6,500 गांवों को जोड़ा जाएगा।

किसानों के लिए विशेष घोषणाएं

  • 50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 288 करोड़ रुपये का अनुदान।

  • सामुदायिक तारबंदी के लिए न्यूनतम किसानों की संख्या 10 से घटाकर 7।

  • 3,496 पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निर्माण।

  • एआई और रिमोट सेंसिंग तकनीक के जरिए रियल टाइम मौसम निगरानी केंद्र।

  • झींगा पालन क्षेत्रों में सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

  • कृषि विश्वविद्यालयों में 400 से अधिक रिक्त पद अगले वर्ष भरे जाएंगे।

सिंचाई और कृषि यंत्रों में निवेश

  • शेखावाटी तक हथनी कुंड से यमुना का पानी लाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजना।

  • बीसलपुर की दायीं मुख्य नहर के 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से फव्वारा सिंचाई प्रणाली।

  • अगले वर्ष 50 हजार सोलर पंपों पर 1,500 करोड़ रुपये।

  • कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ रुपये का अनुदान।

  • 8,000 डिग्गियों और 36,000 फार्म पोंड का निर्माण, जिससे 80 हजार से अधिक किसानों को लाभ।

राजस्थान बजट 2026 में यह घोषणाएं सीधे आमजन, किसानों, कर्मचारियों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित करेंगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह बजट विकास और जनकल्याण के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है।

Leave a Reply