Thursday, March 5

अमेरिका ने चुपचाप संशोधित की सूची, 500 अरब डॉलर खरीद को लेकर भी बदली भाषा

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में घोषित ट्रेड डील को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। अमेरिका ने इस समझौते की फैक्टशीट में दो बड़े बदलाव कर दिए हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अमेरिका ने फूड एंड एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की सूची से ‘दाल’ को हटा दिया है। वहीं दूसरा बदलाव यह है कि अब अमेरिका ने यह कहना शुरू किया है कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने के लिए इच्छुक है, जबकि पहले यह दावा किया गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा

This slideshow requires JavaScript.

इस बदलाव के बाद ट्रेड डील के असली स्वरूप और भारत के कृषि बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

फूड एंड एग्रीकल्चरल लिस्ट से हटाई गई दाल

संशोधित बयान में अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि भारत अमेरिका से आने वाले कई खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा या समाप्त करेगा, लेकिन अब इसमें दाल शामिल नहीं है। यह बदलाव पहले जारी की गई जानकारी से अलग है, जिसमें दाल को संभावित छूट वाले उत्पादों की सूची में शामिल बताया गया था।

किन उत्पादों पर टैरिफ घटाने की बात

अमेरिका द्वारा जारी संशोधित जानकारी के अनुसार भारत अमेरिका से आयात होने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ हटाने या कम करने पर विचार कर रहा है। इनमें प्रमुख रूप से—

  • ड्रायड डिस्टिलर्स ग्रेंस

  • रेड सोरगम

  • ट्री नट्स

  • फ्रेश और प्रोसेस्ड फ्रूट

  • सोयाबीन तेल

  • वाइन और स्पिरिट्स

  • अन्य अतिरिक्त उत्पाद

शामिल बताए गए हैं।

500 अरब डॉलर खरीद को लेकर बदला बयान

दूसरा बड़ा बदलाव अमेरिका के उस दावे में आया है, जिसमें भारत द्वारा अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीद की बात कही गई थी। पहले फैक्टशीट में कहा गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर के उत्पाद खरीदेगा। लेकिन अब संशोधित फैक्टशीट में कहा गया है कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक का सामान खरीदने का इच्छुक है।

इसमें एनर्जी, इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT), कोल और अन्य उत्पाद शामिल बताए गए हैं।

10 साल में चरणबद्ध तरीके से हटेंगे टैरिफ

भारत सरकार का कहना है कि अमेरिका से आने वाले कई कृषि और इंटरमीडिएट प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को एक साथ खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे 10 साल की अवधि में चरणबद्ध तरीके से कम या समाप्त किया जाएगा। इससे घरेलू कंपनियों और किसानों को खुद को तैयार करने और बाजार में संतुलन बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

ट्रंप ने घटाया रेसिप्रोकल टैरिफ

इस डील के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया। साथ ही रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ भी हटाने की घोषणा की गई।

डील में बदलाव से बढ़ी चर्चा

अमेरिका द्वारा फैक्टशीट में चुपचाप किए गए इन बदलावों के बाद यह साफ हो गया है कि ट्रेड डील की शर्तों में अभी भी कई पहलुओं पर बातचीत और संशोधन जारी है। खासकर कृषि उत्पादों में दाल को हटाया जाना भारत के लिए राहत भी माना जा रहा है और यह संकेत भी कि समझौते में कई संवेदनशील मुद्दे अब भी अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं।

Leave a Reply