Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बच्चों को कहा–‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात अपने पैतृक गांव पंचूर में विश्राम के लिए पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने गांव की सैर की और स्थानीय लोगों से मिलकर हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री का बालप्रेम भी सामने आया।

This slideshow requires JavaScript.

सीएम योगी ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर स्नेहपूर्वक खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से उनसे संवाद किया। गांव के लोग इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने में भी पीछे नहीं रहे।

भ्रमण के दौरान एक बच्चे ने फूल भेंट किया, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम भी तेरे दादा लगते हैं।” उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से बात करते हुए उन्हें गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने परिजनों का हालचाल भी जाना। उनकी विनम्रता और सहज व्यवहार देखकर स्थानीय लोग भाव-विभोर हो गए। इस दौरे से न केवल गांववासियों में उत्साह देखा गया, बल्कि मुख्यमंत्री का सरल और स्नेही व्यक्तित्व भी उजागर हुआ।

Leave a Reply