
सादगी और रॉयलिटी का परफेक्ट मेल हो, तो वह नजर आए युवरानी अंशिका कुमारी में। राजस्थान के करौली शाही परिवार की ये युवरानी सिंपल साड़ी को इतनी खूबसूरती और ग्रेस के साथ कैरी करती हैं कि किसी अप्सरा से कम नहीं लगतीं।
सिंपल साड़ी में क्लासी अंदाज
युवरानी अंशिका सोशल मीडिया पर तो खुद एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनके रॉयल परिवार के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी स्टाइलिश तस्वीरें मिलती हैं। लाइट पिंक साड़ी, बस बॉर्डर को कढ़ाई और सेक्विन से हाइलाइट किया गया, और बाकी साड़ी प्लेन रखा गया। इसे पर्ल लेयरिंग चोकर, कंगन और क्लासी ब्राउन बैग के साथ स्टाइल कर उन्होंने सिंपल लुक को भी रॉयल टच दिया।
सेक्विन साड़ी में बिखेरा ग्लैमरस लुक
कभी-कभार युवरानी ब्लिंग भी ऐड करती हैं। ब्लैक और गोल्डन सेक्विन साड़ी में वह युवराज के साथ नजर आईं। सिर पर पल्लू लेकर ड्रेप किया गया लुक, सिल्वर स्लिंग बैग और रेड लिपस्टिक ने उनकी मुस्कान को और आकर्षक बना दिया।
देसी पोशाक में दिखी खूबसूरती
पीली पोशाक, सुनहरी जरी और सितारों से सजी ओढ़नी, बोडला, हार और चूड़ियों के साथ उनका पारंपरिक अंदाज बिल्कुल रॉयल लगा।
इवेंट्स में रॉयल अंदाज
युवराज और युवरानी कई इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। ब्लू साड़ी में गोल्ड और सिल्वर फ्लोरल बेल, हाथ में फर वाली जैकेट, गले में चोकर हार और कंगन—हर एलिमेंट में लुक को क्लासी और बेस्ट बनाया।
फ्लोरल साड़ी में भी बिखरी खूबसूरती
लाल सिल्क साटन साड़ी पर कलरफुल फ्लोरल पैटर्न और वाइट पर्ल डीटेलिंग नेकलेस ने लुक को और स्टनिंग बनाया। महिलाएं इस लुक से प्रेरणा लेकर अपनी फ्लोरल साड़ी को पर्ल्स के साथ पेयर कर सकती हैं।
नजाकत और ग्रेस का संगम
लाइट पिंक शिफॉन साड़ी में नजरें झुकाकर उनका नजाकत भरा अंदाज भी बेहद प्यारा दिखा। बॉर्डर पर सुनहरी जरी और फ्लोरल पैटर्न के साथ पर्ल नेकलेस ने लुक को क्लासी और परफेक्ट बनाया।
युवरानी अंशिका का यह रॉयल लुक साबित करता है कि सादगी के साथ भी साड़ी में रॉयलिटी और स्टाइल बखूबी दिखाई जा सकती है।