Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप विजेता सदस्य क्रांति गौड़ अपने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम पहुंचीं और यहाँ बालाजी सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर जीत और सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

This slideshow requires JavaScript.

क्रांति अपने माता-पिता और भाईयों के साथ बागेश्वरधाम पहुँची थीं। उन्होंने विधिपूर्वक मंदिर में बालाजी सरकार का पूजन किया और मत्था टेकर हनुमानजी महाराज से भारतीय टीम की जीत की मन्नत मांगी। दर्शन के बाद वे परिसर में चल रहे दरबार में पहुँची और धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्रांति ने कहा, “यहाँ आकर मुझे काफी शांति मिली है। गुरुजी से मिलकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ। गुरुजी जिस तरह से गरीब और अनाथ कन्याओं की शादी कर रहे हैं, यह देश के लिए गर्व की बात है। इस बार 100 बेटियाँ आदिवासी समुदाय से हैं, और उनके माता-पिता के लिए यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं और बागेश्वर बालाजी से टीम की जीत की प्रार्थना की है।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्रांति से मुलाकात कर उनके खेल और मेहनत की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्रांति और उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के मैदान में भारत का नाम रोशन करेंगी और शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगी। उन्होंने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए टीम की सफलता की कामना की।

Leave a Reply