Thursday, March 12

WhatsApp ला रहा सब्सक्रिप्शन मॉडल, जानें क्या मिलेगा प्रीमियम यूजर्स को

नई दिल्ली: Meta ने पुष्टि की है कि WhatsApp जल्द ही सब्सक्रिप्शन फीचर लेकर आने वाला है। इसका मतलब है कि अब लोग ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं, हालांकि बेसिक चैटिंग और मैसेजिंग फीचर्स फ्री रहेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो ऐप के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • स्टेटस टैब में विज्ञापन रहित अनुभव

  • खास स्टीकर्स और थीम्स

  • 3 से ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा

  • ऐप का आइकन बदलने की सुविधा

  • खास रिंगटोन और नोटिफिकेशन विकल्प

विशेषज्ञों का कहना है कि सब्सक्रिप्शन मॉडल मुख्य रूप से विज्ञापन मुक्त और अतिरिक्त फीचर्स देने के लिए पेश किया जाएगा। चैटिंग या मैसेज भेजने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

क्या सब्सक्रिप्शन लेना सही रहेगा?
अभी तक मिली जानकारी के आधार पर ज्यादातर यूजर्स के लिए फ्री WhatsApp इस्तेमाल करना ही सही विकल्प रहेगा। अधिकांश लोगों को स्टेटस में दिखने वाले विज्ञापन या 3 से ज्यादा चैट्स पिन करने की जरूरत नहीं होती। निर्णय तब लेना बेहतर होगा जब कंपनी सब्सक्रिप्शन की कीमत और सभी फीचर्स का खुलासा कर दे।

कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?
WhatsApp के बीटा वर्जन (2.26.3.9) के कोड से पता चला है कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। हालांकि अभी इसे लॉन्च करने की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही यह उपलब्ध होगा।

Leave a Reply